
कड़ी मेहनत कर ऑटो मैकेनिक बना डॉक्टर, इमरजेंसी में लगी ड्यूटी!
AajTak
ऑटो मैकेनिक, कड़ी मेहनत की बदौलत डॉक्टर बनने में कामयाब हो गया है. वह उम्र के पांच दशक देखने के बाद डॉक्टर बना है. उसकी कहानी लोगों को प्रेरणा दे रही है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, 'अटेंडिंग फिजिशयन' के तौर पर इमरजेंसी में ड्यूटी लगी है. शख्स ने हौसलाअफजाई के लिए पत्नी को शुक्रिया कहा है.
एक ऑटो मैकेनिक ने बचपन में सपना देखा था कि वह डॉक्टर बनेगा. आखिरकार, 51 साल की उम्र में शख्स ने अपना सपना पूरा किया. 19 से 25 साल की उम्र के बीच उन्होंने बतौर मैकेनिक अपनी दुकान चलाई. इस दौरान उन्होंने जीवन के कई उतार-चढ़ाव देखे. मैकेनिक से डॉक्टर बने इस शख्स की कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
'फॉक्स न्यूज' ने मैकेनिक से डॉक्टर बने कार्ल अलांबी (Dr. Carl Allamby) से बात की. अलांबी ने डॉक्टर बनने के इस सफर के पीछे अपने परिवार, विशेष तौर पर पत्नी किम को क्रेडिट दिया. क्योंकि उनकी वजह से कार्ल का सपना सच हो सका. वह लगातार उन्हें मोटिवेट करती थीं. कार्ल की पत्नी पेशे से थेरेपिस्ट हैं.
कार्ल बचपन में ईस्ट क्लेवलैंड, ओहियो (अमेरिका) में रहते थे. कार्ल ने बचपन में सपना देखा था कि वह डॉक्टर बनेंगे. लेकिन गरीबी की वजह से उन्होंने ऑटो रिपेयर शॉप की दुकान खोली, मैकेनिक बनने के बावजूद सपना उनके अंदर जिंदा रहा.
डॉ कार्ल ने बताया कि उनके पिता सेल्समैन का काम करते थे. मां घर पर पांचों भाई-बहनों की देखभाल करती थीं. डॉ कार्ल ने बताया कि उन्होंने बचपन से पैसों की तंगी देखी थी. कई दिन तो ऐसे भी रहे, जब घर में लाइट, गैस और पानी कुछ भी नहीं था.
वह बनना तो डॉक्टर ही चाहते थे, लेकिन हालात कठिन थे. पर उनके मां-बाप ने एक चीज सिखाई थी कि जितनी कठिन मेहनत कर सकते हो करो, क्योंकि इसी से आपके सपने पूरे हो सकते हैं.
19 साल की उम्र में खोली अपनी दुकान डॉ कार्ल जब हाईस्कूल में थे तो उन्हें कार पार्ट्स के स्टोर में नौकरी मिल गई. यहीं रहते हुए उन्होंने गाड़ियों की रिपेयरिंग और मेंटिनेंस का काम सीखा. इस दौरान उन्होंने कई नौकरियां कीं. फिर एक दिन उन्होंने सोचा कि वह खुद का बिजनेस शुरू करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








