
कंधे पर सिर रखकर सो गया था... गुस्साए शख्स ने खूब पीटा, ट्रेन में लड़ाई का VIDEO वायरल
AajTak
यहां एक शख्स ने दूसरे को केवल इसलिए मारा क्योंकि वो उसके कंधे पर सिर रखकर सो गया था. घटना सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हुई. हमलावर ने ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है.
दिल्ली मेट्रो या मुंबई लोकल में आपने तमाम झगड़े देखे होंगे. इसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं. लेकिन ये सब सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है. बल्कि दुनिया के बाकी देशों में भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं. एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है. जिसमें लोग एक दूसरे को लात घूंसे मारते दिख रहे हैं. मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है. यहां एक शख्स ने दूसरे को केवल इसलिए पीटा क्योंकि वो उसके कंधे पर सिर रखकर सो गया था. घटना सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर हुई थी.
हमलावर ने ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है. जिस पर अमेरिकी झंडा बना है. उसने चशमे और बेसबॉल कैप पहने हुए हैं. हमलावर ने 27 साल के एक शख्स को खूब पीटा क्योंकि वो उसके कंधे पर सिर रखकर सो गया था.
ये घटना कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हमलावर लड़ाई करते वक्त स्पैनिश और इंग्लिश दोनों भाषाओं का इस्तेमाल कर रहा था. वो अपने बगल में सोने वाले शख्स पर भड़क गया. साथ ही उस शख्स के दोस्त से भी लड़ाई की.
यह भी पढ़ें- पंखे से लेकर लैंप तक कुछ नहीं छोड़ा, कपल ने होटल से चोरी किया सामान और फिर...
पुलिस को की गई शिकायत
सोते वक्त शख्स कुछ बड़बड़ाने भी लगा था, जिससे हमलावर को गुस्सा आ गया. उसने कई बार पीड़ित के चेहरे पर वार किया और तब तक करता रहा, जब तक उसकी बेहोशी वाली हालत नहीं हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










