
कंगाल हो चुके श्रीलंका में भारतीय कंपनियों ने 6 महीने में लगा दिए 270 करोड़ रुपये
AajTak
साल 1948 में आजाद हुआ श्रीलंका अब तक के सबसे बुरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है. श्रीलंका को इस संकट से उबारने में भारत उसकी मदद कर रहा है. इस साल 3.5 अरब डॉलर से ज्यादा की मदद भारत कर चुका है.
पड़ोसी देश श्रीलंका गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है. वहां लोगों को खाने-पीने की वस्तुएं और दवा जैसी बुनियादी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं.
श्रीलंका को इस आर्थिक संकट से निकालने में भारत 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत मदद कर रहा है. भारत इस साल अब तक 3.5 अरब डॉलर यानी 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद कर चुका है. इसके अलावा खाने-पीने का सामान और दवाओं जैसी बुनियादी जरूरतों को भी पूरा कर रहा है.
इतना ही नहीं, श्रीलंका के केंद्रीय बैंक को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को जो 1 अरब डॉलर का भुगतान करना था, उसे भी अभी टाल दिया है. साथ ही भारत ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर का भुगतान अपनी ही करंसी से करने को कहा है. आरबीआई का कर्ज लौटाने के लिए श्रीलंका को भारत ने 3 महीने का समय भी दे दिया है.
दो दिन पहले यानी 16 जुलाई को ही भारत ने श्रीलंका को राशन भेजा है. श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, 8 करोड़ श्रीलंकाई रुपये का सूखा राशन दिया गया है.
भारत ऐसे हालात में श्रीलंका की मदद कर रहा है, जब वहां अब तक का सबसे बुरा आर्थिक संकट है. अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है और इस वजह से लोगों के पास अब खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा है.
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम का कहना है कि श्रीलंका के 63 लाख लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं. अगर जल्द ही कुछ नहीं किया गया, तो वहां हालात बद से बदतर होने में देर नहीं लगेगी. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के मुताबिक, अभी भी वहां 67 लाख लोग ऐसे हैं जो सही डाइट नहीं ले रहे हैं और 53 लाख लोगों ने खाना कम कर दिया है.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









