
कंगाल और बदहाल पाकिस्तान को चीन के बैंक से मिला 70 करोड़ डॉलर का कर्ज
AajTak
पाकिस्तान को चीन से बड़ा सहारा मिला है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के विदेशी मुद्रा भंडार में शुक्रवार को बड़ी वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि देश को चीन डेवलप्मेंट बैंक से 70 करोड़ डॉलर मिले हैं. वित्त मंत्री इशाक डार ने ट्विटर पर घोषणा की, "अल्हम्दुलिल्लाह ! स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को चीन डेवलप्मेंट बैंक से आज 70 करोड़ डॉलर की धनराशि मिली
कंगाली और बदहाली की स्थिति में पहुंच चुके पाकिस्तान को चीन से बड़ा सहारा मिला है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के विदेशी मुद्रा भंडार में शुक्रवार को बड़ी वृद्धि दर्ज की गई क्योंकि देश को चीन डेवलप्मेंट बैंक से 70 करोड़ डॉलर मिले हैं. वित्त मंत्री इशाक डार ने ट्विटर पर घोषणा की, "अल्हम्दुलिल्लाह ! स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को चीन डेवलप्मेंट बैंक से आज 70 करोड़ डॉलर की धनराशि मिली."बता दें कि पाकिस्तान पहले से भी चीन के कर्ज में है.
दरअसल, आर्थिक संकट में डूबा पाकिस्तान IMF समेत पूरी दुनिया के देशों से कर्ज की मांग कर चुका है. लेकिन सभी जगहों से उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा है. ऐसे में अब पाकिस्तान को चीन से ये मदद बड़ा सहारा है. हालांकि बीते दिनों ये भी खबर आई थी कि पाकिस्तान उम्मीद लेकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली परिवारों में शामिल राथ्सचाइल्ड फैमिली के पास पहुंचा है. राथ्सचाइल्ड परिवार राथ्सचाइल्ड एंड कंपनी नाम से मल्टीनेशनल फाइनेंसिंग कंपनी चलाता है. यह कोई छोटी-मोटी लोन कंपनी नहीं, बल्कि कई देशों को लोन देने वाली अरबों-खरबों की फर्म है. यह कंपनी अब तक करीब 30 देशों को फाइनेंशियल मदद मुहैया कराकर उन्हें डिफाल्टर होने से बचा चुकी है.
गौरतलब है कि कर्ज के जाल में फंस चुके पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है. सरकारी खजाना खाली हो चुका है. पाकिस्तानी अखबारों के मुताबिक, पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर से भी कम रह गया है. यह राशि 15 दिनों के आयात के लिए ही पर्याप्त है. आईएमएफ के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान 126 अरब अमेरिकी डॉलर के कर्ज में है. इनमें सबसे ज्यादा कर्ज लगभग 30 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज चीन का है.
'कोई एक दिन में कंगाल नहीं होता'
पाकिस्तान में जारी आर्थिक बदहाली पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान का भविष्य काफी हद तक उसके अपने कार्यों और उसकी पसंद से निर्धारित होता है. विदेश मंत्री ने कहा कि यह पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह अपनी आर्थिक परेशानियों से कैसे बाहर निकले. भारत की ओर से श्रीलंका को दी गई मदद का उल्लेख करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत ने गंभीर आर्थिक संकट में श्रीलंका की मदद की. लेकिन भारत और श्रीलंका के बीच संबंध पाकिस्तान से बिल्कुल अलग हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, "कोई भी व्यक्ति अचानक और अकारण ही किसी कठिन परिस्थिति में नहीं पहुंचता है. पाकिस्तान के साथ आज हमारा ऐसा कोई संबंध नहीं है कि हम सीधे उस प्रक्रिया (मदद) में शामिल हो सकें. यह हमारे पड़ोसी देश पर निर्भर है कि वे इससे उबरने के लिए कोई रास्ता निकालें."

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









