
ओडिशा के किसान वोटर क्यों हैं किंगमेकर? विधानसभा की एक चौथाई सीटों पर दबदबा
AajTak
चुनावों की डेट्स के ऐलान के साथ ही ओडिशा के पश्चिमी क्षेत्र (वेस्टर्न बैंक) के किसानों पर ध्यान केंद्रित हो गया है. क्योंकि इन किसानों के वोटों का असर सीधे तौर पर 5 संसदीय क्षेत्रों पर और 35 विधानसभा सीटों पर असर डालता है.
ओडिशा में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए चुनाव आय़ोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है. ओडिशा में 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को मतदान होगा. यहां विधानसभा चुनाव भी 4 चरणों में लोकसभा चुनावों के साथ होंगे. चुनावों की डेट्स के ऐलान के साथ ही ओडिशा के पश्चिमी क्षेत्र (वेस्टर्न बैंक) के किसानों पर ध्यान केंद्रित हो गया है. क्योंकि इन किसानों के वोटों का असर सीधे तौर पर 5 संसदीय क्षेत्रों पर और 35 विधानसभा सीटों पर असर डालता है. राजनीति के जानकारों का कहना है कि ओडिशा का यह पश्चिमी क्षेत्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, यहां के किसान एकमुश्त मतदान करके काफी चुनावी प्रभाव डालते हैं.
बता दें कि 2019 के आम चुनाव में सभी 5 पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र की लोकसभा सीटें विपक्षी बीजेपी ने हासिल की थी, जबकि नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीजेडी इस कृषि समृद्ध क्षेत्र में एक भी सीट जीतने में विफल रही थी. इस क्षेत्र के बरगढ़ और कालाहांडी में प्रमुख फसल चावल है. 2019 में राज्य में बीजेपी द्वारा जीती गई 8 सीटों में से पार्टी ने पश्चिमी क्षेत्र की सभी 5 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की, जिनमें संबलपुर, बारगढ़, बोलांगीर, कालाहांडी और सुंदरगढ़ शामिल हैं. जबकि बीजेपी को शेष 3 सीटें उत्तरी ओडिशा के बालासोर और मयूरभंज के साथ-साथ तटीय क्षेत्र के भुवनेश्वर में जीती थीं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक लोकसभा चुनावों में भाजपा की सफलता के बावजूद इस क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा चुनावों में मुख्य रूप से नवीन पटनायक की बीजेडी का समर्थन किया था. इन 5 पश्चिमी संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली 35 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के उम्मीदवार सिर्फ 8 सीटें जीतने में ही सफल रहे थे, जबकि विधानसभा की अधिकांश सीटें बीजेडी के खाते में गई थीं. कांग्रेस ने पश्चिमी क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी जीत हासिल की थी.
पश्चिमी क्षेत्र में किसानों की धमक
पश्चिमी क्षेत्र में किसानों की धमक को पहचानते हुए और चुनाव में उनकी भूमिका को देखते हुए ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में जारी चुनाव घोषणापत्र में विभिन्न कृषि प्रोत्साहनों का वादा किया है. इनमें कृषि ऋण माफी, 3,000 रुपये प्रति क्विंटल धान की गारंटी, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), किसानों के लिए पेंशन, कृषि श्रमिकों के लिए भत्ते, कृषि उत्पादों पर पूर्ण जीएसटी वापसी शामिल हैं. ओपीसीसी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में किसानों के महत्व पर जोर दिया और 2024 के चुनावों के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने पर उन्हें समर्थन देने का वादा किया है.
कांग्रेस ने घोषणापत्र में किए कई वादे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










