
ऐसा क्या हुआ जो Dharmendra ने कंटेस्टेंट को मार दिया घूंसा! किरण खेर ने उठा ली बंदूक!
ABP News
Dharmendra Indias Got Talent : 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में आज बॉलीवुड लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) बतौर गेस्ट तशरीफ लाएंगे. धर्मेंद्र के आने से शो में अलग ही माहौल देखने को मिलेगा.
Dharmendra Indias Got Talent : 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में आज बॉलीवुड लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) बतौर गेस्ट तशरीफ लाएंगे. धर्मेंद्र के आने से शो में अलग ही माहौल देखने को मिलेगा. सोनी टीवी ने आज के एपिसोड के कुछ प्रोमोज़ शेयर जिनमें धर्मेंद्र कभी भावुक होते दिख रहे हैं तो भी कंटेस्टेंट्स के साथ थिरकते नज़र आ रहे हैं. वहीं एक प्रोमो में दिख रहा है धर्मेंद्र एक कंटेस्टेंट को ज़ोरदार घूंसा मार रहे हैं, हालांकि इस घूंसे की वजह क्या रही ये तो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा.
प्रोमो में दिख रहा है कि धर्मेंद्र पहले लड़कियों के एक ग्रुप के साथ ठुमके लगा रहे हैं अगले ही पल वो दूसरे ग्रुप के एक लड़के को घूंसा मार रहे हैं. हालांकि ऐसा करते वक्त ग्रुप के बाकी लड़की हंस रहे हैं तो ज़ाहिर है धर्मेंद्र किसी फिल्म का सीन दोहरा रहे होंगे.













