
एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, इस गेंदबाज ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया ब्रेक
AajTak
जेमी ओवरटन ने टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से हटकर अब केवल सफेद गेंद क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया है. यह फैसला एशेज से पहले इंग्लैंड के लिए झटका माना जा रहा है. ओवरटन आगे टी20 और वनडे क्रिकेट तथा दुनिया भर की लीगों में खेलते हुए करियर जारी रखेंगे.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने टेस्ट और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है. अब वह केवल सफेद गेंद क्रिकेट पर ध्यान देंगे. जुलाई में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान तीन साल बाद टेस्ट में वापसी करने के बावजूद, ओवरटन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूरी बना ली है.
सरे के इस ऑलराउंडर ने 1 सितंबर को यह घोषणा की, एक दिन बाद जब उन्होंने द हंड्रेड फाइनल में लंदन स्पिरिट के लिए खेला था. इंग्लैंड टीम प्रबंधन के मुताबिक, ओवरटन एशेज 2025 के लिए टीम में शामिल हो सकते थे, लेकिन अब वह इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं होंगे.
यह भी पढ़ें: 'एशेज में इस बार 0-5 से हारेंगे अंग्रेज...', कंगारू दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने कर दी व्हाइटवॉश की बड़ी भविष्यवाणी, VIDEO
ओवरटन ने अपने बयान में कहा, रेड बॉल क्रिकेट ने मेरे करियर की नींव रखी और मुझे बड़े मौके दिए. लेकिन मौजूदा समय में तीनों प्रारूप खेलना शारीरिक और मानसिक रूप से संभव नहीं है. अब मैं पूरी तरह सफेद गेंद क्रिकेट पर ध्यान दूंगा और इंग्लैंड के लिए उच्च स्तर पर खेलने की कोशिश करता रहूँगा.
ईसीबी डायरेक्टर रॉब की ने कहा, "जेमी का फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि वह हमारी रेड बॉल योजनाओं का अहम हिस्सा थे. लेकिन यह मौजूदा क्रिकेट सिस्टम की हकीकत भी है. हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं." ओवरटन अब पूरी तरह सीमित ओवर क्रिकेट पर ध्यान देंगे. उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक 12 टी20 और 6 वनडे मैच खेले हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










