
एशिया कप में रोहित शर्मा को मिस करेगी टीम इंडिया? कैफ ने टीम सेलेक्शन पर उठाए सवाल
AajTak
मोहम्मद कैफ़ का मानना है कि एशिया कप 2025 में भारत को रोहित शर्मा की विजेता रणनीति की कमी खलेगी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीन ऑलराउंडर होने से टीम को संतुलन मिला, लेकिन अब केवल हार्दिक और अक्षर मौजूद हैं. वॉशिंगटन सुंदर की गैरमौजूदगी से टीम नई रणनीति खोजने को मजबूर होगी.
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि टीम इंडिया को एशिया कप 2025 में रोहित शर्मा की रणनीति की कमी खलेगी. भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा और खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम में तीन ऑलराउंडर (अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या) थे, जिससे बल्लेबाज़ी में गहराई और गेंदबाज़ी में मजबूती आई थी.
लेकिन एशिया कप की मौजूदा टीम में सिर्फ दो ऑलराउंडर (हार्दिक और अक्षर) हैं, जिससे नई विजेता रणनीति ढूंढनी होगी. कैफ़ ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर की कमी टीम को खलेगी.
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल से लेकर रहमानुल्लाह गुरबाज तक... एशिया कप में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं ये 5 धुरंधर
मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर ने स्क्वॉड का ऐलान करते हुए कहा कि तीन स्पिनर पहले से टीम में हैं, इसलिए रिंकू सिंह को जगह दी गई और वॉशिंगटन सुंदर को स्टैंडबाय में रखा गया. उन्होंने कहा, "अगर 16 खिलाड़ियों की जगह होती तो शायद सुंदर टीम में शामिल होते."
चैंपियंस ट्रॉफी का क्या था समीकरण
भारत ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पांच स्पिन विकल्प चुने थे और पिछले तीन मैचों में चार को खिलाया था. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एशिया कप में टीम इंडिया स्पिन विकल्पों का कैसे इस्तेमाल करती है, क्योंकि एक बार फिर स्पिन अहम भूमिका निभा सकता है.यह भी पढ़ें: शुभमन गिल से लेकर रहमानुल्लाह गुरबाज तक... एशिया कप में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं ये 5 धुरंधर

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












