
एशिया कप में टीम इंडिया से भिड़ने जा रहा ओमान... खिलाड़ियों के नाम और रिकॉर्ड जानते हैं?
AajTak
ओमान की टीम एशिया कप 2025 में उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ओमान की टीम की कमान भारतीय मूल के क्रिकेटर के हाथों में है. ओमान को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान से भी भिड़ना है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में ओमान की टीम भी भाग लेने वाली है. ओमान को पहली बार इस मल्टी-नेशन टूर्नामेंट में जगह मिली है, ऐसे में उसके लिए यह खास पल है. ओमान ने वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भाग लिया था. अब ओमान के खिलाड़ियों को एक बार फिर बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलने वाला है.
एशिया कप 2025 में ओमान को भारत, पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. ओमान अपना पहला मुकाबला 12 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद ओमान का सामना 15 सितंबर को यूएई से होगा. फिर उसकी 19 सितंबर को आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारतीय टीम से टक्कर होगी.
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बने उपकप्तान... श्रेयस-यशस्वी को नहीं मिली जगह
एशिया कप में ओमान की कप्तानी जतिंदर सिंह करने जा रहे हैं, जिनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था. 17 सदस्यीय टीम में सुफियान यूसुफ, जिकरिया इस्लाम, फैसल शाह और नदीम खान के रूप में चार अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. टीम के ज्यादा खिलाड़ी भारतीय या पाकिस्तानी मूल के हैं. ओमान की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है, जो एशिया की बड़ी टीम्स के खिलाफ अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं.
किसने बनाए सर्वाधिक रन, किसके नाम सर्वाधिक विकेट? ओमान के कुछ खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. ओमान के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जतिंदर सिंह ने ही बनाए हैं. जतिंदर के नाम पर 64 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24.54 की औसत से 1399 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले. जीशान मकसूद (1369 रन) और अकीब इलियास (1330 रन) क्रमश: दूसरे एवं तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि जीशान और अकीब इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे.
ओमान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट बिलाल खान चटकाए हैं. बिलाल ने 49 मैचों में 20.97 की औसत से 101 विकेट झटके. इसके बाद जीशान मकसूद और फैयाज बट का नंबर आता है. इन दोनों ने 51-51 विकेट हासिल किए. बता दें कि भारतीय टीम की ओर से अब तक किसी गेंदबाज ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट का आंकड़ा नहीं टच किया है. अर्शदीप सिंह 99 विकेटों के साथ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे सफल भारतीय गेंदबाज हैं.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










