
एक फीचर के लिए 2568 करोड़ रुपये, क्या Elon Musk करेंगे Telegram से डील?
AajTak
Telegram यूजर्स को एक नया फीचर मिलने जा रहा है, जिसके लिए कंपनी 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 2568 करोड़ रुपये) की डील करने जा रही है. इस डील के फाइनल होने के बाद यूजर्स को Telegram App में ही AI Chatbot Grok मिलेगा. Elon Musk ने हालांकि इस डील से इनकार किया.
Telegram में एक AI फीचर देने के लिए कंपनी एक बड़ी डील करने जा रही है. इसकी जानकारी खुद Telegram के CEO Pavel Durov ने पोस्ट करके दी है. हालांकि इस डील पर Tesla के CEO Elon Musk ने सवाल खड़े किए हैं. इसके बाद Pavel Durov ने प्राइवेसी के बारे में भी जानकारी दी.
Pavel Durov ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है और बताया कि इस समर में Telegram यूजर्स को बेस्ट AI टेक्नोलॉजी मिलने जा रही है. ये xAI का Grok है. यहां आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि X प्लेटफॉर्म यूजर्स आसानी से और मुफ्त में Grok का यूज कर सकते हैं.
Pavel Durov ने पोस्ट में बताया
पोस्ट में आगे उन्होंने बताया कि इस एक फीचर के लिए Tesla के CEO Elon Musk के साथ 1 साल के लिए पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप के तहत यूजर्स को xAI का Grok AI की सर्विस मिलेगी.
Telegram ने इतने में की डील
Telegram के CEO Pavel Durov ने बताया है कि यह डील 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर में हुई है, जिसे भारतीय करेंसी में कंवर्ट करेंगो तो यह 2568 करोड़ रुपये होते हैं. हालांकि Elon Musk ने डील के बारे में मना कर दिया.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











