
एक गेंदबाज जो बन गया टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज... टीम इंडिया को हमेशा दिया है दर्द
AajTak
स्टीव स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत एक लेग स्पिनर के रूप में की थी. स्मिथ ने जुलाई 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी की.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ आज (2 जून) 36 साल के हो गए. स्टीव स्मिथ का शुमार आधुनिक दौर के बेहतरीन बल्लेबाजों में होता है. स्मिथ ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद वनडे इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. हालांकि स्मिथ टेस्ट और टी20 क्रिकेट में अब भी कंगारू टीम का पार्ट हैं.
भारत के खिलाफ करते हैं धांसू प्रदर्शन
स्टीव स्मिथ भारतीय टीम के लिए हमेशा सिरदर्द साबित हुए हैं. चाहे वो 2015 का वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हो या 2023 का वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल. वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में स्मिथ ने जहां 115 रनों की पारी खेलकर मैच को भारत के कब्जे से दूर कर दिया था. वहीं WTC फाइनल 2023 में स्मिथ ने 121 रन बनाए थे. उनकी और ट्रेविस हेड के बीच हुई 285 रनों की साझेदारी ने WTC फाइनल को ऑस्ट्रेलिया की तरफ झुका दिया था.
भारत के खिलाफ स्टीव स्मिथ ने 24 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 58.90 के एवरेज से 2356 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 5 अर्धशतक निकले. वनडे इंटरनेशनल भी स्मिथ का औसत भारत के खिलाफ 50 से ज्यादा का रहा है. भारत के खिलाफ 30 वनडे मैचों में स्मिथ ने 53.19 की औसत से 1383 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल में स्मिथ ने भारत के विरुद्ध 11 मैच खेलकर 229 रन स्कोर किए.
करियर की शुरुआत में थे गेंदबाज, फिर...
दुनिया के महान बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो चुके स्टीव स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत एक लेग स्पिनर के रूप में की थी. स्मिथ ने जुलाई 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी की. जब पांच साल बाद जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया, तब तक वे दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन चुके थे और कभी-कभार गेंदबाजी करते थे. मार्च 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टेम्परिंग विवाद के चलते स्मिथ को एक साल के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी कप्तानी चली गई.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










