
'एक करोड़ रुपए, नौकरी और स्मारक,' अंकिता भंडारी के परिवार ने सरकार के सामने रखीं 9 मांगें
AajTak
Ankita Bhandari murder case: उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के परिवार से कांग्रेस नेता हरीश रावत मिलने पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. इसमें कई मांगें की गईं हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें एक करोड़ की मदद दी जाए, साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी मिले. इसके अलावा अन्य कई मांगें भी की हैं.
रिजॉर्ट रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले ने उत्तराखंड सहित पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. अंकिता के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को संबोधित कर अपनी मांगें रखीं हैं. जानिए क्या चाहता है अंकिता का परिवार...
अंकिता के पिता बोले- आरोपियों के पक्ष में केस न लड़ें
अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने कहा, "मैं सभी वकीलों से अनुरोध करना चाहता हूं कि आरोपियों के पक्ष में केस न लड़ें." बता दें कि उत्तराखंड के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता की हत्या 18 सितंबर को कर दी गई थी. इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक और भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य का नाम सामने आया था.
मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया था. रविवार को अंकिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. स्थानीय लोग अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.
बेनकाब हो 'VIP'- हरीश रावत
सोमवार को कांग्रेस नेता हरीश रावत अंकिता भंडारी के पैतृक गांव डोब श्रीकोट पहुंचे. उन्होंने अंकिता के परिवार से मुलाकात की और अंकिता के शोक संतृप्त माता-पिता को ढांढस बंधाया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









