
एक-एक हड्डी दिख रही, कपड़े की जगह थैली का नेकर... भुखमरी की वो तस्वीरें, जिन्होंने पूरी दुनिया का हिला दिया!
AajTak
Gaza Starvation Photos: गाजा में भुखमरी की वजह से काफी लोगों को खाना नसीब हो रहा है और अब वैश्विक स्तर पर गाजा की भुखमरी की काफी चर्चा हो रही है.
हाल ही में गाजा से एक तस्वीर सामने आई, जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया. ये तस्वीर एक मां और बच्चे की थी. इसमें जो बच्चे की हालत थी, वो काफी दर्दनाक है. दरअसल, वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहे बच्चे के शरीर की सभी हड्डियां दिख रही हैं और ये तस्वीर गाजा की भुखमरी की पूरी कहानी बता रही है. युद्ध की मार झेलने के बाद अब गाजा में भुखमरी अहम समस्या बनती जा रही है. हालात ऐसे हैं कि बच्चों को भरपूर खाना तक नसीब नहीं हो रहा है.
गाजा से आई इस तस्वीर से पहले भी दुनिया के सामने कुछ ऐसी तस्वीरें आई थीं, जिन्होंने वाकई हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया था. ऐसे में आज हम आपको गाजा की इस वायरल की तस्वीर के अलावा उन फोटो और अलग-अलग देशों में आई भुखमरी के बारे में बता रहे हैं, जो इंटरनेट पर छाई रही थीं और काफी चर्चा में रही थीं.
प्लास्टिक की थैली पहने दिखा बच्चा
गाजा की ये फोटो फोटोग्राफर अहमद अल-अरिनी ने क्लिक की है. फोटो में दिख रहा है कि एक बच्चा इतना पतला हो गया है कि उसकी रीढ़ की हड्डी, पसलियां साफ दिखाई दे रही हैं. ये बच्चा एक महिला की गोद में है और गरीबी इतनी है कि बच्चे को कपड़े की जगह प्लास्टिक की थैली पहना रखी है. बता दें कि अभी तक गाज़ा की स्थिति को अकाल नहीं माना गया है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने भुखमरी की चेतावनी दी है. (आप ये फोटो खबर की फीचर फोटो में देख सकते हैं.)
दुनिया की सबसे चर्चित फोटो
ये फोटो दुनिया की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फोटो है, जो दक्षिण अफ्रीकी फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर ने क्लिक की थी. ये दुनिया की सबसे मार्मिक तस्वीरों में से एक है. इसमें एक कुपोषित सूडानी बच्चा जमीन पर बैठा हुआ है, और उसके पास एक गिद्ध बैठा है, जो बच्चे की कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है. यह तस्वीर 1993 में सूडान के अकाल के दौरान खींची गई थी और न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित हुई थी. इस फोटो के लिए फोटो को Pulitzer Prize मिला था, हालांकि इससे कार्टर की मानसिक स्थिति पर काफी असर पड़ा था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











