'उन्हें बमबारी और अंधेरे के बीच नहीं रहना पड़ा', इटली के पूर्व PM बर्लुस्कोनी पर जेलेंस्की का पलटवार
AajTak
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने हाल ही में कहा था कि वह यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध के लिए ज़ेलेंस्की को दोषी मानते हैं और उनसे मिलना नहीं चाहेंगे. रूढ़िवादी फोर्ज़ा इटालिया पार्टी के नेता बर्लुस्कोनी, जो मेलोनी के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पुराने मित्र हैंय
यूक्रेन के लिए सैन्य समर्थन जारी रखने का वादा करने के कुछ ही घंटों बाद इटालियन प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी मंगलवार को यूक्रेन पहुंचीं. यहां उन्होंने कीव के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की. यहां दोनों की संयुक्त न्यूज कांफ्रेंस के दौरान एक अजीब वाक्या भी हुआ. कारण, कार्यक्रम के दौरान ही अचानक बत्ती गुल हो गई. जिसके चलते कांफ्रेंस को कुछ देर के लिए बाधित करना पड़ा. वहीं जैसे ही बिजली आई तो मेलोनी हंसती नजर आईं.
मेलोनी पोलैंड से ट्रेन के माध्यम से कीव पहुंचीं और राजधानी में ज़ेलेंस्की से मिलने से पहले कीव के बाहरी इलाके बुचा और इरपिन के युद्धग्रस्त शहरों का दौरा किया. इसके बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों के तमाम सवालों के जवाब दिए. यहां यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सिल्वियो बर्लुस्कोनी की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि इटली के पूर्व प्रधानमंत्री को रूसी हवाई हमलों के कारण हर रोज बमबारी और अंधेरे के बीच नहीं रहना पड़ा है.
दरअसल, इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने हाल ही में कहा था कि वह यूक्रेन में रूस के साथ युद्ध के लिए ज़ेलेंस्की को दोषी मानते हैं और उनसे मिलना नहीं चाहेंगे. रूढ़िवादी फोर्ज़ा इटालिया पार्टी के नेता बर्लुस्कोनी, जो मेलोनी के सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पुराने मित्र हैंय
कांफ्रेंस के दौरान इटालियन पीएम ने कहा कि यूक्रेन को सैन्य विमानों की आपूर्ति पर विचार नहीं किया जा रहा है. यूक्रेन की किसी भी संभावित हार से रूस को अन्य यूरोपीय राज्यों के खिलाफ कार्रवाई करने का जोखिम होगा और कीव के लिए इटली ने सैन्य समर्थन जारी रखने का वादा किया है. इटली का लक्ष्य है कि अप्रैल में यूक्रेन के पुनर्निर्माण पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करे.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










