
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 4 मंजिला इमारत भरभरा कर गिरी, दो दर्जन लोगों के दबने की आशंका
AajTak
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. मलबे में करीब दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है. दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं.
उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. यहां के शक्ति विहार इलाके में स्थित एक चार मंजिला इमारत भराभरा कर गिर गई. मलबे में करीब दो दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है. दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं. स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं.
#WATCH | A building collapsed in the Mustafabad area of Delhi, several feared trapped. NDRF and Police teams at the spot. Rescue operations underway More details awaited. pic.twitter.com/Nakb5gUMf6

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











