
'ईसाइयों को अगली बार से वोट देने की जरूरत नहीं होगी...', ट्रंप के बयान पर मचा हंगामा
AajTak
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कंजरवेटिव ग्रुप टर्निंग प्वॉइट एक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि ईसाइयों से कहा था कि अगर वह नवंबर में उन्हें वोट देते हैं तो उन्हें दोबारा वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख करीब आ रही है. दोनों कद्दावर पार्टियों के नेता धुंआधार प्रचार में जुटे हुए हैं. जमकर रैलियां की जा रही हैं और वोटर्स को साधने के लिए एक से एक वादे किए जा रहे हैं. इस बीच ट्रंप ने ईसाई मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस बार उन्हें बंपर वोटों से जिताएं. इसके बाद उन्हें फिर कभी वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी को उनका यह बयान कतई रास नहीं आया.
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की कैंपेन टीम ने ट्रंप के इस ध्रुवीकृत बयान को लेकर निशाना साधा है. हैरिस की टीम का कहना है कि ट्रंप की मंशा लोकतंत्र को खत्म करने की है और उनके इस बयान से इसे आसानी से समझा जा कता है.
'हैरिस फॉर प्रेसिडेंट' कैंपेन के प्रवक्ता जेम्स सिंगर का कहना है कि जब कमला हैरिस कहती हैं कि यह चुनाव आजादी को लेकर है तो वह इसमें यकीन रखती हैं. हमारे लोकतंत्र को अपराधी ट्रंप से खतरा है. ट्रंप इस देश को पीछे ले जाना चाहते हैं. वह देश की राजनीति को नफरत और डर की ओर धकेलना चाहते हैं. इस नवंबर हमें एकजुट होकर ट्रंप को रोकना होगा.
ट्रंप ने क्या कहा था?
रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में कंजरवेटिव ग्रुप टर्निंग प्वॉइट एक्शन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि ईसाइयों से कहा था कि अगर वह नवंबर में उन्हें वोट देते हैं तो उन्हें दोबारा वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ट्रंप ने कहा था कि ईसाई आबादी बड़ी तादाद में बाहर निकलकर वोट करें. सिर्फ इस बार. इसके बाद आपको वोट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. चार साल में सब दुरुस्त कर देंगे. इसके बाद वोट करने की जरूरत नहीं रहेगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








