
ईरान में स्कूली बच्चियों को जहर दिए जाने का क्या है मामला? सरकार ने कही ये बात
AajTak
ईरान के कौम शहर में स्कूली छात्राओं को जहर दिए जाने की पुष्टि हुई है. उपस्वास्थ्य मंत्री यूनुस पनाही ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में पता चला है कि कुछ लोग जानबूझकर स्कूली लड़कियों को जहर दे रहे हैं. दरअसल ये लोग चाहते थे कि स्कूलों, विशेष रूप से गर्ल्स स्कूलों को बंद कर दिया जाएं.
ईरान में हिजाब को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच स्कूली लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए देश में कई तरह के हथकंड़ें भी अपनाए जा रहे हैं. इनमें स्कूली लड़कियों को जहर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.
ईरान के कौम सहित और भी कई शहरों में बीते कई महीनों से स्कूली लड़कियों को जहर दिए जाने के मामले ने हलचल मचा दी है. देश के उपस्वास्थ्य मंत्री यूनुस पनाही ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में पता चला है कि कुछ लोग जानबूझकर स्कूली लड़कियों को जहर दे रहे हैं. दरअसल ये लोग चाहते थे कि स्कूलों, विशेष रूप से गर्ल्स स्कूलों को बंद कर दिया जाएं.
जहर अधिक जोखिमभरा नहीं
उन्होंने कहा कि छात्राओं को जहर दिए जाने के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल किया गया. वह कोई वॉर केमिकल नहीं था. जिन छात्राओं को जहर दिया गया है उनका इलाज किया जा रहा है.
बता दें कि 30 नवंबर के बाद से लगातार छात्राएं सिरदर्द, खांसी, सांस संबंधी दिक्कत और घबराहट की शिकायतें कर रही थीं. इस मामले 14 फरवरी को उस समय तूल पकड़ा, जब कई छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए.
बता दें कि छात्रओं को जहर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







