
ईरान बोला- हम ना होते तो मक्का भी आतंकवादियों के हाथ में होता
AajTak
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि मध्य-पूर्व की स्थिति आज ऐसी नहीं होती अगर ईरान क्षेत्र के देशों की मदद नहीं करता. मंत्री ने कहा है कि इस्लामिक देश भी मानते हैं कि क्षेत्र की स्थिरता और शांति के लिए ईरान कितना महत्वपूर्ण है.
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अगर ईरान और कुद्ज फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी नहीं होते तो इस्लाम का पवित्र स्थल मक्का आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के कब्जे में होता. विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान सीरिया और इराक जैसे देशों की इस्लामिक स्टेट से लड़ने में मदद नहीं करता तो मध्य-पूर्व की स्थिति ऐसी नहीं होती, जैसी आज है. Iranian Foreign Minister Hossein Amir-Abdollahian: Were It Not for Soleimani and Iran, Mecca Might Have Today Been Under the Control of ISIS #Iran #KSA #SaudiArabia pic.twitter.com/nP9yuYxpEJ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











