
ईरान पर US अटैक के बाद यहां लगे होर्डिंग- थैंक्यू ट्रंप... अमेरिका-कनाडा में हो रहा विरोध
AajTak
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिका के किए गए हमलों के बाद जहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बार-बार धन्यवाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका को वैश्विक विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है.
ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर अमेरिका के किए गए हमलों के बाद जहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बार-बार धन्यवाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अमेरिका को वैश्विक विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है.
इज़रायल की राजधानी तेल अवीव से सामने आई तस्वीरों में हाईवे किनारे लगे विशाल होर्डिंग्स पर लिखा गया—'थैंक यू, ट्रंप'.कई रिपोर्ट इस बारे में कहती है कि यह तस्वीरें इज़रायली नागरिकों की ओर से अमेरिका के दखल को राहत की उम्मीद के तौर पर दिखाती हैं. ईरानी मिसाइल हमलों से इज़रायल के कई शहरों में गंभीर नुकसान हो रहा था. इजरायल के लोगों को उम्मीद थी अमेरिका ऐसे हालात में मदद को जरूर आएगा.
वहीं दूसरी ओर, अमेरिका के इस हमले को लेकर विश्व के कई हिस्सों में विरोध की लहर उठ गई है. रूस से लेकर सऊदी अरब तक कई देशों ने अमेरिका के इस कदम को मध्य पूर्व में युद्ध को और भड़काने वाला बताया है.
देखें तेल अवीव की ये तस्वीर
अमेरिका के पड़ोसी देश कनाडा की राजधानी टोरंटो में भी इस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर लोग उतर आए. टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर 'Hands Off Iran' नाम से प्रदर्शन हुआ, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया. प्रदर्शनकारियों ने पश्चिमी देशों की भूमिका की आलोचना करते हुए कनाडा सरकार से मांग की कि इजरायल पर प्रतिबंध लगाए जाएं और उस पर हथियारों की आपूर्ति बंद की जाए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











