
ईरान ने दी सऊदी अरब को धमकी, कहा- तुरंत बंद करो ये काम नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम
AajTak
महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में जारी बवाल के बीच इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी ने सऊदी अरब को चेतावनी दी है. हुसैन सलामी का कहना है कि सऊदी अरब ईरानी यूथ के साथ मीडिया गेम्स खेल रहा है.
ईरानी महिला महसा अमीनी की मौत के बाद चल रहे हिजाब प्रदर्शन के बीच ईरान ने सऊदी अरब को धमकी दी है. इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर-इन-चीफ जनरल हुसैन सलामी ने कहा है कि सऊदी अरब ईरान के युवाओं के साथ मीडिया गेम खेल रहा है, इसलिए हम उन्हें इसे लेकर चेतावनी दे रहे हैं.
जनरल सलामी ने कहा कि, 'वो खुलेआम हमारे यूथ को भड़का रहे हैं. हम उन्हें (सऊदी अरब) इन मीडिया चैनलों पर कंट्रोल करने की सलाह देते हैं, नहीं तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.'
वहीं जनरल सलामी ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि, 'तुम ऐसी जगह दखल दे रहो हो जहां तुम खुद सवालों से घिर सकते हो, इसलिए बेहतर है कि सावधान रहो.'
दरअसल, पिछले कई सप्ताह से ईरान में पुलिस कस्टडी में महसा अमीनी की मौत को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी है. काफी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो चुकी है. ईरान की सरकार इस प्रदर्शन को अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी हद तक दबाने की कोशिश भी कर रही है. लेकिन इसके बावजूद विदेशी मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए लोग लगातार इस प्रदर्शन की जानकारी ले रहे हैं.
काफी ईरानी अधिकारियों का मानना है कि यह सब बाहरी मीडिया चैनलों के कारण हुआ है. इन मीडिया चैनलों में लंदन बेस्ड ईरान इंटरनेशनल न्यूज चैनल भी शामिल है, जिसको लेकर ईरान का कहना है कि इस चैनल को सऊदी अरब फंड कर रहा है.
ईरान के सांसद ने उठाई सऊदी के खिलाफ आवाज सोमवार को ईरानी सांसद सैय्यद महमूद नबावियन ने ईरान के विदेश मंत्रालय से उन सभी देशों (खासतौर पर सऊदी अरब ) के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज करने की मांग की, जो ईरान के खिलाफ मीडिया चैनल चला रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









