
ईरान: खोमैनी की झुलसती PHOTO, महसा अमीनी को सपोर्ट... सुप्रीम लीडर की लाइव स्पीच पर साइबर अटैक
AajTak
ईरान में एंटी हिजाब कैंपेन के लिए अब हैकर्स ने भी अपना समर्थन दिखाना शुरू कर दिया है. इसकी बानगी तब दिखी, जब ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खोमैनी के लाइव टीवी स्पीच को हैकर्स ने हैक कर लिया. उन्होंने स्पीच की जगह खोमैनी की जलती हुई तस्वीर के साथ प्रोटेस्ट के दौरान जान गंवाने वाली लड़कियों की फोटो दिखानी शुरू कर दी.
महसा अमीनी की मौत के बाद ईरान में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ पूरे देश में महिलाएं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं तो वहीं दुनियाभर के कई देशों से उन्हें समर्थन भी मिल रहा है. विरोध कर रहीं महिलाओं को अब हैकर्स का समर्थन भी मिलने लगा है.
ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खोमैनी की लाइव स्पीच को हैकर्स ने निशाना बनाया है. महसा अमीनी और ईरान में चल रहे 'एंटी हिजाब कैंपेन' का समर्थन करते हुए हैकर्स ने टेलीविजन पर लाइव चल रही स्पीच को ही हैक कर लिया. भाषण के बीच में ही खोमैनी की झुलसती हुई तस्वीर दिखने लगी. इसके अलावा ईरान में प्रदर्शन के दौरान मारी गईं 3 लड़कियों की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई. अटैक की जिम्मेदारी एडलैट-ए अली हैक्टिविस्ट ग्रुप ने ली है.
रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स ने खोमैनी की तस्वीर पर निशाना लगाते हुए एक मार्क भी दिखाया. इसके अलावा फारसी में कुछ पंक्तियां भी लिखी गईं. जिसमें कहा गया कि आपके हाथ हमारे युवाओं के खून से सने हुए हैं.
बता दें कि पुलिस कस्टडी में 22 साल की महसा अमिनी की मौत ने ईरान में 'एंटी हिजाब' मूवमेंट को भड़का दिया है. अमिनी को बिना हिजाब राजधानी तेहरान में घूमने पर गिरफ्तार किया गया. अरेस्ट होने के कुछ देर बाद ही वो कोमा में चली गईं और 3 दिन बाद (16 सितंबर) को पुलिस कस्टडी में उनकी मौत हो गई.
इन्हें मिली हिजाब न पहनने पर सजा
- 12 जुलाई 2022 को ईरान की एक्ट्रेस रोश्नो को हिजाब न पहनने पर गिरफ्तार किया गया. कई दिनों तक टॉर्चर कर उनसे नेशनल टीवी पर माफी मंगवाई गई.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









