
इस शख्स को लोहा खाने में आता है मजा, कुछ ही दिन में खा गया पूरा हवाई जहाज!
AajTak
मिशेल लोटिटो फ्रांस के एक ऐसे कलाकार थे जो अजीब चीजें खाने के लिए मशहूर थे- जैसे धातु, कांच, रबर और यहां तक कि पूरा हवाई जहाज तक. लोग उन्हें
क्या आप यकीन करेंगे अगर कोई कहे कि एक आदमी ने पूरा हवाई जहाज खा लिया था? लेकिन यह सच है! फ्रांस के मिशेल लोटिटो नाम के व्यक्ति, जिन्हें लोग ‘मॉन्सियर मैंगेटौट’ कहते थे, ने चार सीटों वाला सेना हवाई जहाज खा लिया था. मिशेल का जन्म 15 जून 1950 को फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में हुआ था. वे अजीब चीजें खाने के लिए मशहूर थे. जैसे कांच, धातु, साइकिल, टीवी, और यहां तक कि हवाई जहाज. उन्होंने यह अनोखी आदत 16 साल की उम्र में शुरू की थी. उनकी यही अनोखी क्षमता उन्हें दुनिया भर में मशहूर बना गई, क्योंकि जहां आम लोग रोटी-सब्जी खाते हैं, वहीं मिशेल लोहे और कांच तक खा जाते थे.
अजीबोगरीब चीज़ों को कैसे खा पाया क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान लोहे, कांच या पूरा हवाई जहाज कैसे खा सकता है? मिशेल लोटिटो ऐसा कर पाते थे क्योंकि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी ‘पिका’ (Pica) थी, जिसमें इंसान को ऐसी चीजें खाने की इच्छा होती है जो खाने लायक नहीं होतीं, जैसे धातु, कांच या मिट्टी. मिशेल ने सिर्फ 9 साल की उम्र में अजीब चीजें खाना शुरू कर दिया था और 1966 में उन्होंने इसे पब्लिक के सामने दिखाना शुरू किया.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज उनके पेट की परत आम इंसान से दोगुनी मोटी थी, और उनके पाचन रस (Digestive Juice) इतने ताकतवर थे कि वे लगभग किसी भी चीज को पचा सकते थे, चाहे वो साइकिल हो, टीवी हो या हवाई जहाज. इसी कमाल की वजह से उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में “दुनिया के सबसे अजीब आहार वाले इंसान” का खिताब मिला. रिकॉर्ड मिलने पर जब उन्हें एक पीतल की पट्टिका (brass plate) दी गई, तो उन्होंने वो भी खा ली.
रोजाना करीब 1 किलो खाते थे मेटल मिशेल लोटिटो के शो देखने लायक होते थे क्योंकि वो किसी आम चीज का नहीं, बल्कि धातु, कांच, रबर और कई अजीब चीजें खाते थे. उन्होंने अपने जीवन में साइकिल, शॉपिंग कार्ट, टीवी, बिस्तर, यहां तक कि पूरा सेना 150 हवाई जहाज भी खा लिया था. इस हवाई जहाज को खत्म करने में उन्हें पूरे दो साल (1978 से 1980) लग गए थे. मिशेल रोजाना करीब 1 किलो मेटल खाते थे. खाने से पहले वे मेटल को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ते, फिर खनिज तेल पीते और खूब पानी पीते, ताकि गले और पेट को नुकसान न हो. सबसे हैरानी की बात यह है कि उन्होंने इतने जहरीले पदार्थ खाने के बाद भी कभी बीमार नहीं हुए. अनुमान है कि 1959 से 1997 तक उन्होंने लगभग 9 टन धातु खा डाली यानी जितना वजन एक ट्रक का होता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








