
इस बार दोपहर में मुहूर्त ट्रेडिंग, तारीख को लेकर हैं कंफ्यूज? जानिए 20 या 21 अक्टूबर को Muhurat Trading
AajTak
Muhurat Trading Date and Time: दिवाली 2025 के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बाजार की छुट्टियों और मुहूर्त ट्रेडिंग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. शेयर बाजार के लिए हर साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है.
दिवाली (Diwali) पर मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. लेकिन कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि दिवाली किस दिन है और फिर मुहु्र्त ट्रेडिंग किस दिन होगी, और क्या शुभ टाइम है. दरअसल, दीपावली अमावस्या को मनाई जाती है और इस बार अमावस्या की शुरुआत 20 अक्टूबर से हो रही है. इस कारण से 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी.
जबकि शेयर बाजार दीपावली 21 अक्टूबर को दोपहर को मनाएगा. दिवाली 2025 के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने बाजार की छुट्टियों और मुहूर्त ट्रेडिंग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. शेयर बाजार के लिए हर साल दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाता है. इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग का समय आम दिनों की तरह शाम में नहीं, बल्कि दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक किया जाएगा.
मुहुर्त ट्रेडिंग को लेकर कंफ्यूज हैं?
बीएसई के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगले दिन 22 अक्टूबर बुधवार को बाजार बलिप्रतिपदा के अवसर पर बंद रहेगा. बाजार में सामान्य कारोबार 23 अक्टूबर को होगा. इससे पहले 20 अक्टूबर को पूरे दिन ट्रेडिंग होगी, जबकि इसी दिन पूरे देश में दीपावली की धूम रहेगी.
शेयर बाजार की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को लक्ष्मी पूजन (दिवाली) के अवसर पर बाजार बंद रहेगा. इस दिन केवल दोपहर में 1:45 बजे से 2:45 बजे तक मुहुर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा. इसके अगले दिन 22 अक्टूबर (बुधवार) को बलिप्रतिपदा के मौके पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी. इस तरह, निवेशकों को लगातार दो दिन बाजार की छुट्टी मिलेगी.
मुहुर्त ट्रेडिंग में इमोशनल होकर खरीदारी से बचें

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











