
इस तरह जल्द से जल्द बैंक अकाउंट को आधार से करें लिंक, फॉलो करें यह आसान तरीका
ABP News
आधार कार्ड की बढ़ती उपयोगिता के कारण बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना आवश्यक हो गया है. तो चलिए हम आपको बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं.
आजकल के समय में आधार कार्ड हम सभी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है. देश में किसी भी जरूरी काम को आप बिना आधार कार्ड के नहीं निपटा सकते हैं. साल 2009 में आधार कार्ड योजना को पहली बार देश में लागू किया गया था. वैसे तो आधार कार्ड के आलावा पैन कार्ड,राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि यह सभी पहचान पत्र के रूप में यूज कर सकते हैं. लेकिन, आधार कार्ड में हमारे केवाईसी जानकारी रहती है. आधार कार्ड बनवाते समय हमारे फिंगरप्रिंट और आंखों को पुतली की जानकारी को भी स्कैन किया जाता है. इस कारण यह देश में बाकी पहचान पत्रों से अलग होता है.
आधार कार्ड की बढ़ती उपयोगिता के कारण बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना आवश्यक हो गया है.बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने का प्रोसेस बहुत आसान हो गया है. इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों में किसी भी एक प्रक्रिया का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस काम के लिए आपके बैंक अकाउंट में नेंट बैंकिंग की सुविधा जरूर होनी चाहिए. तो चलिए हम आपको बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के आसान तरीके के बारे में बताते हैं-













