
इस्तांबुल धमाके का आरोपी गिरफ्तार, राष्ट्रपति एर्दोगन बोले- 'ब्लास्ट में आतंक की बू', हमले के बड़े अपडेट्स
AajTak
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में रविवार को जोरदार बम धमाका हुआ. इसमें अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 81 लोग घायल हो गए हैं. वहीं, तुर्की के मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उधर, राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि हमले में आतंकवाद की बू आ रही है.
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में रविवार को भीड़-भाड़ वाले टकसिम स्क्वायर के इस्तिकलाल एवेन्यू में हुए जोरदार धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्री सोयलू ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है.
वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन के अनुसार बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई. बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले एर्दोगन ने कहा कि इस हमले में आंतकवाद की बू आ रही है. साथ ही कहा कि इस वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.
उपराष्ट्रपति फुआट ओकटे और गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने घटनास्थल का दौरा किया. साथ ही अस्पताल जाकर घायलों से बात की. वाइस प्रेसिडेंट ओकटे ने कहा कि हमले में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 81 हो गई है.
किसने ली हमले की जिम्मेदारी?
ओकटे ने कहा कि हम इसे आतंकवादी घटना की तरह देख रहे हैं. अगर इस बात की पुष्टि होती है, तो यह कई वर्षों में इस्तांबुल में पहला बड़ा बम विस्फोट होगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.
पहले कब हुए हमले

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









