
इमरान खान को गिरफ्तार करने हेलिकॉप्टर से पहुंची पुलिस, समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे, पाकिस्तान में जबरदस्त ड्रामा
AajTak
इमरान खान को गिरफ्तार करने जैसे ही इस्लामाबाद पुलिस विशेष हेलीकॉप्टर से लाहौर उनके आवास पहुंची. वैसे ही इमरान खान अपने घर से रवाना हो गए. उनके खिलाफ एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने सोमवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ मार्च निकाला. इस बीच इस्लामाबाद पुलिस हेलीकॉप्टर से उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची. लेकिन इसी बीच इमरान खान चुनावी रैली के लिए समर्थकों के हुजूम के साथ सड़कों पर निकल पड़े.
इस बीच 70 साल के इमरान खान के समर्थकों ने उनके काफिले पर गुलाब के फूलों की बौछार की. उनका काफिला दाता दरबार की ओर बढ़ रहा है, जहां वह अपनी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों को संबोधित कर सकते हैं.
इस्लामाबाद पुलिस जैसे ही विशेष हेलीकॉप्टर से उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लाहौर उनके आवास पर पहुंची. वैसे ही इमरान अपने घर से रवाना हो गए. उनके खिलाफ एक महिला जज को धमकाने और तोशाखाना मामले में अदालत के समक्ष पेश नहीं होने को लेकर दो गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं.
इससे पहले लाहौर जिला प्रशासन ने रैली, उसके रूट और सुरक्षा इंतजामों को लेकर उनके चर्चा की थी. जिला प्रशासन ने साथ में एक शर्त भी रखी थी कि पीटीआई पार्टी का कोई भी नेता न्यायपालिका या किसी अन्य संस्थान के खिलाफ बयान नहीं देगा.
इससे पहले रविवार को इमरान खान ने प्रशासन की रोक के बाद लाहौर में अपनी चुनावी रैली को रद्द करने का ऐलान किया था. इमरान खान ने शनिवार को कहा था कि वह रविवार को लाहौर में चुनावी रैली की अगुवाई करेंगे.हालांकि, उनके इस ऐलान के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रांतीय राजधानी में धारा 144 लगा दी.
इसके बाद खान ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए यह कहकर चुनाव आयोग का रुख किया कि धारा 144 लगाना बहुत तरह से गलत है. इसके साथ ही इमरान खान ने अपनी रैली स्थगित कर कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के झांसे में नहीं फंसने को कहा था.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








