
इमरान खान के पर्सनल फिजिशियन ने ही फेल कर दी उनकी पार्टी की स्लो-पॉइजन थ्योरी
AajTak
इमरान खान के निजी चिकित्सक डॉ. फैसल सुल्तान ने संवाददाताओं से कहा कि पीटीआई चेयरमैन का स्वास्थ्य और जेल में उन्हें दिया जा रहा आहार दोनों संतोषजनक थे और पूर्व प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई शिकायत नहीं जताई.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के चीफ इमरान खान सिफर केस (Imran Khan Cipher Case) में सजायाफ्ता हैं और अभी रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं. उन्होंने कई मौकों पर यह आरोप लगाया है कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें जेल में धीमा जहर (Slow Poison) दिया जा रहा है. इमरान खान की बेगम बुशरा बीबी भी अपने पति की जान को खतरा बता चुकी हैं. लेकिन पीटीआई चेयरमैन के निजी डॉक्टर उनके इस दावे से इत्तेफाक नहीं रखते.
इमरान खान के निजी चिकित्सक ने गुरुवार को कहा कि इस बात का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को जेल में 'धीमा जहर' दिया जा रहा है. डॉ. फैसल सुल्तान ने अदियाला जेल में 71 वर्षीय खान से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सक ने संवाददाताओं से कहा कि इमरान खान का स्वास्थ्य और जेल में उन्हें दिया जा रहा आहार दोनों संतोषजनक थे और पूर्व प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर कोई शिकायत नहीं जताई.
इमरान के हेल्थ चेकअप में धीमा जहर की पुष्टि नहीं डॉ. सुल्तान ने कहा, 'शायद उन्होंने (इमरान खान) पहले अपने स्वास्थ्य के बारे में कुछ चिंताएं व्यक्त की थीं और अब उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.' उन्होंने स्पष्ट किया कि इमरान खान की शारीरिक जांच में ऐसे कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं, जिससे कहा जा सके की उन्हें स्लो-पॉइजन दिया जा रहा है. इस बीच, इमरान खान के वकील हामिद खान ने मीडिया को बताया कि पहले पीटीआई चेयरमैन पर हुए जानलेवा हमलों को देखते हुए पार्टी के नेता और समर्थक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे.
उन्होंने दुख जताया कि अन्य राजनीतिक दलों के दोषी नेता स्टेट प्रोटोकॉल का आनंद ले रहे थे, जबकि इमरान खान को परेशानी और न्यायिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था. इससे पहले, रावलपिंडी पुलिस ने 9 मई की हिंसा के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खान का बयान उनके वरिष्ठ वकील की मौजूदगी में दर्ज किया था. बयान दर्ज होने के बाद डॉ. फैसल सुल्तान को जेल में बंद इमरान खान से मिलने और उनके शारीरिक परीक्षण करने की अनुमति दी गई. डॉक्टर की टिप्पणी इमरान खान के वकील शिराज अहमद रांझा द्वारा उन अटकलों का खंडन करने के एक दिन बाद आई है कि उन्हें जेल में धीरे-धीरे जहर दिया जा रहा है.
शाह महमूद कुरेशी की जेल में तबीयत हुई खराब द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक रांझा ने ऐसे सभी दावों का स्पष्ट रूप से खंडन किया और उन्हें निराधार बताया. इस बीच, एक विशेष अदालत ने गुरुवार को इमरान खान के सह-आरोपी और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी की हालत कथित तौर पर बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी. न्यायमूर्ति अबुल हसनत ज़ुल्कारनैन- ने कुरैशी और खान के खिलाफ सिफर मामले की सुनवाई करते हुए जेल अधिकारियों के अनुरोध पर अनुमति दी. जेल अधिकारियों ने न्यायाधीश को सूचित किया कि डॉक्टर की सिफारिश के अनुसार शाह महमूद कुरैशी को अस्पताल में स्थानांतरित करने की अनुमति दी जानी चाहिए.
शाह महमूद कुरेशी के वकील तैमूर मलिक ने कहा कि 67 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री को तुरंत अस्पताल में स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर अनुमति ली गई है और अगर उनकी हालत बिगड़ती है तो उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा. पिछले साल मार्च में वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास द्वारा भेजे गए एक गुप्त राजनयिक केबल (सिफर) को सार्वजनिक करने के लिए इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें अगस्त में गिरफ्तार किया गया था. पिछले महीने एक विशेष अदालत ने उन्हें और उनके करीबी सहयोगी कुरैशी को मामले में दोषी ठहराया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











