
इन 11 श्लोकों में छिपा है सप्तशती का संपूर्ण फल, शिवजी ने खुद बताया है रहस्य
AajTak
नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना कठिन होता है, खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए. ऐसे में सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ एक सरल और प्रभावी उपाय है जो सम्पूर्ण दुर्गा सप्तशती के पाठ के समान पुण्य देता है. शिवजी ने स्वयं बताया है कि सिद्ध कुंजिका के पाठ मात्र से कवच, अर्गला, कीलक, रहस्य आदि मंत्रों की आवश्यकता नहीं होती.
नवरात्रि की पूजा के दौरान देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु श्रीदुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं. हालांकि सप्तशती का पाठ करना थोड़ा कठिन हो जाता है और इसमें समय भी लगता है. वहीं कई बार नौकरी पेशा लोग इतनी कठिन पूजा कर पाने में सक्षम नहीं होते हैं. ऐसे में एक उपाय ऐसा भी है जिसके करने से दुर्गा सप्तशती के पाठ का पूरा लाभ मिलेगा. यह है दुर्गा सप्तशती में ही शामिल सिद्ध कुंजिका स्त्रोत.
श्रीदुर्गा सप्तशती में है यह अध्याय अगर सारी बाधाओं को शांत करने, शत्रु दमन, ऋण मुक्ति, करियर, विद्या, शारीरिक और मानसिक सुख प्राप्त करना चाहते हैं तो सिद्धकुंजिकास्तोत्र का पाठ जरूर करें. श्री दुर्गा सप्तशती में यह अध्याय भी शामिल है. अगर समय कम है तो आप इसका पाठ करके भी श्रीदुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ जैसा ही पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. नाम के अनुसार ही यह सिद्ध कुंजिका है. जब किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मिल रहा हो, समस्या का समाधान नहीं हो रहा हो, तो सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करिए.
भगवती आपकी रक्षा करेंगी. सिद्ध कुंजिका की यह महिमा खुद भगवान शंकर ने बताई है. एक श्लोक में वह कहते हैं कि अगर आप सिद्ध कुंजिका का ही पाठ कर लेते हैं तो कवच, अर्गला, कीलक मंत्र और रहस्य कोई भी पाठ अलग से करने की जरूरत नहीं है.
शिवजी ने खुद बताया यह रहस्य
वह कहते हैं कि सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करने वाले को देवी कवच, अर्गला, कीलक, रहस्य, सूक्त, ध्यान, न्यास और यहां तक कि अर्चन भी जरूरी नहीं है. केवल कुंजिका के पाठ मात्र से दुर्गा पाठ का फल प्राप्त हो जाता है. इसके पाठ मात्र से मारण, मोहन, वशीकरण, स्तम्भन और उच्चाटन आदि उद्देश्यों की एक साथ पूर्ति हो जाती है. इसमें स्वर व्यंजन की ध्वनि है. योग और प्राणायाम है.
श्री_सिद्धकुंजिकास्तोत्रम् * शिव उवाच- शृणु देवि प्रवक्ष्यामि कुंजिकास्तोत्रमुत्तमम्। येन मन्त्रप्रभावेण चण्डीजापः भवेत्।।१।।

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











