
इजरायल-हमास युद्ध के बाद गाजा में किसकी होगी सरकार? अमेरिका ने बताया
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि इस युद्ध के बाद इजरायल, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा. इजरायल गाजा को नहीं चला सकता है. इस संघर्ष के बाद ट्रांजिशन पीरियड संभव है यानी जबतक ये निश्चित नहीं हो जाता कि गाजा पर शासन कौन करेगा, तबतक इजरायल के पास कमान होगी.
इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग को एक महीने से ज्यादा बीत गया है. इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा को पूरी तरह घेर लिया और हमास के सुरंगों में बने ठिकानों को अपना निशाना बना रही है. इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बड़ा बयान दिया है.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि इस युद्ध के बाद इजरायल, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा. इजरायल गाजा को नहीं चला सकता है. इस संघर्ष के बाद ट्रांजिशन पीरियड संभव है.
ब्लिंकन ने कहा, अमेरिका का मानना है कि गाजा से फिलिस्तीनियों का जबरन विस्थापन नहीं होना चाहिए. अभी नहीं, युद्ध के बाद भी नहीं. गाजा को हमास द्वारा चलाया नहीं जा सकता. यह भी साफ है कि इजराइल गाजा पर कब्जा नहीं कर सकता. मैंने इजरायली नेताओं से जो सुना है वह यह है कि उनका गाजा पर दोबारा कब्जा करने और गाजा का नियंत्रण वापस लेने का कोई इरादा नहीं है.
जंग खत्म होने के बाद गाजावासियों के साथ कैसा बर्ताव करेगा इजरायल, क्या है उसका इरादा?
नेतन्याहू ने क्या कहा था?
पीएम नेतन्याहू ने हाल में बयान दिया कि लड़ाई थमने के बाद गाजा की पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमेशा के लिए इजरायल की होगी. देश के डिफेंस मिनिस्टर ने भी ऐसा ही इशारा किया. इससे ये तो साफ है कि इजरायल अब गाजा पट्टी पर अपना एडमिनिस्ट्रेशन रखना चाहता है ताकि आगे कोई आतंकी गुट न पनप सके. यानी करीब 41 किलोमीटर के इलाके पर इजरायली कंट्रोल होगा.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









