
इजरायल पर हिज्बुल्लाह का बड़ा ड्रोन हमला, 20 लोग घायल, नागरिकों को दी चेतावनी
AajTak
इजरायली अखबार हयोम के अनुसार भीषण हमले की जगह पर कोई रेड अलर्ट सायरन नहीं था. यह हाल के दिनों में आईडीएफ के खिलाफ हाइफा में हिज्बुल्लाह का एक बड़ा ड्रोन हमला है. हिज्बुल्लाह ने इजरायली नागरिकों और आसपास रहने वालों को अगली सूचना तक इजरायली सैनिकों के बैरक और ठिकानों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है.
इजरायल पर ईरान समर्थित आतंकवादी संगठन हिज्बुल्लाह के हवाई हमले लगातार जारी हैं. इजरायली मीडिया ने रविवार को जानकारी दी कि नेतन्या के उत्तर में बिन्यामिना के पास हिज्बुल्लाह के सुसाइड ड्रोन हमले में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं. इजरायल के राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सेवा संगठन एमडीए के निदेशक ने बताया है कि घटना पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
एमडीए की कई टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और अतिरिक्त हताहतों की तलाश कर रही हैं. एमडीए निदेशक के अनुसार, कुल मिलाकर 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए इजरायली वायु सेना के हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया है.
हमले की जगह पर नहीं था कोई रेड अलर्ट सायरन
इजरायली अखबार हयोम के अनुसार भीषण हमले की जगह पर कोई रेड अलर्ट सायरन नहीं था. यह हाल के दिनों में आईडीएफ के खिलाफ हाइफा में हिज्बुल्लाह का एक बड़ा ड्रोन हमला है. हिज्बुल्लाह ने इजरायली नागरिकों और आसपास रहने वालों को अगली सूचना तक इजरायली सैनिकों के बैरक और ठिकानों से दूर रहने की चेतावनी जारी की है.
हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर दागे प्रोजेक्टाइल
इससे पहले लेबनान से हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर पांच प्रोजेक्टाइल दागे थे, जिसे इजरायली सेना ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर दिया. ये घटना अपर गैलीली, सेंट्रल गैलीली, वेस्टर्न गैलीली, हाइफा, और कार्मेल क्षेत्रों में सुबह 9 बजे हुई. इजरायल में मौजूद आजतक के गौरव सावंत ने बताया कि प्रोजेक्टाइल दागने के साथ ही इन क्षेत्रों में 8.59 से 9.01 बजे तक सायरन भी बजने लगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









