
इजरायल पर सीजफायर के लिए चौतरफा दबाव, तेल अवीव में सड़क पर उतरे हजारों लोग
AajTak
Israel-Hamas War: हमास की कैद से इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए भारी विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. तेल अवीव की सड़कों पर एक बार फिर हजारों लोग उतर आए और इजरायल की सरकार से गाज में तुरंत सीजफायर की अपील की, ताकि बंधकों की सुरक्षित रिहाई हो सके.
इजरायल अपने इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है. एक तरफ उस पर गाजा में युद्धविराम के लिए भारी अंतरराष्ट्रीय दबाब है, दूसरी तरफ हमास की कैद से बंधकों की रिहाई के लिए इजरायली शहरों में लगतार विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं. शनिवार को हजारों लोग तेल अवीव की सड़कों पर उतर आए और मार्च निकाला. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने गाजा में तुरंत सीजफायर की मांग की, ताकि बंधकों की सुरक्षित रिहाई हो सके.
हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिजनों और दोस्तों को डर है कि यदि इजरायल सीजफायर के लिए राजी नहीं होता तो युद्ध लंबा खिंचेगा और ज्यादा बंधक मारे जाएंगे. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने इजरायल की सरकार से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से युद्धविराम के लिए दिए गए प्रस्ताव को मानने की भी अपील की है. गाजा में करीब आठ महीने से जारी जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका ने इजरायल और हमास के सामने नया शांति प्रस्ताव रखा है.
इस प्रस्ताव में इजरायली बंधकों कि रिहाई और गाजा के रिहायशी इलाकों का पुनर्निर्माण करने की बात कही गई है. शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बताया था कि नए शांति प्रस्ताव के तीन चरण है. इसमें पहले चरण में 6 सप्ताह के लिए सीजफायक लागू किया जाएगा. इस दौरान इजरायली सैनिक गाजा के आबादी वाले इलाके से हट जाएंगे. इसके साथ ही फिलिस्तीनी कैदियों के बदले हमास बुजुर्गों और महिला इजरायली बंधकों को छोड़ेगा.
दूसरे चरण में इजरायल और हमास टकराव को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए बातचीत करेंगे. इस दौरान सीजफायर लागू रहेंगे. तीसरे और आखिरी चरण में गाजा के पुनर्निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि हर कोई जो शांति चाहता है. अब समय आ गया है कि इस जंग को खत्म कर दिया जाए. उन्होंने दोनों पक्षों के नेताओं से इस मौके का फायदा उठाए की अपील की है.
बाइडेन ने कहा था, ''यह एक स्थायी युद्ध विराम और सभी बंधकों की रिहाई का रोडमैप है. यह प्रस्ताव कतर द्वारा हमास को भेजा गया है. मैं अमेरिकी नागरिकों और दुनिया के लिए उचित शर्तें रखना चाहता हूं. इस नए प्रस्ताव के तीन चरण हैं.'' इससे पहले हमास ने भी इजरायल को शांति प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने मानने से इनकार कर दिया था. हमास के प्रस्ताव में इजरायली सैनिकों की गाजा से तुरंत वापसी के बदले बंधकों को छोड़ने की बात कही गई थी.
गाजा में संघर्ष विराम के लिए मिस्र में बातचीत भी हुई थी, जो कि बेनतीजा रही थी. मिस्र में भी शांति प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई थी. उस वक्त हमास पूर्ण संघर्ष विराम की मांग कर रहा था. वो चाहता था कि स्थायी संघर्ष विराम के साथ गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त हो और इजरायली सेना वापस लौट जाएं. वहीं, इजरायल कुछ समय के लिए लड़ाई रोकने पर जोर दे रहा था. इसी बीच इजरायली सेना ने फिलाडेल्फी कॉरिडोर को कब्जे में लेने का दावा किया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









