
इजरायल ने गाजा में फिर की ताबड़तोड़ बमबारी, अमेरिका बोला- हमास अपने वादे से मुकर गया
AajTak
दुबई में COP28 में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि हमास ने यरूशलेम में एक क्रूर आतंकवादी हमला किया. उनका इशारा गुरुवार को यरूशलम में एक बस स्टॉप पर फिलिस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा किए गए गोलीबारी हमले की ओर था, जिसमें तीन लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए. बाद में एक बयान में हमास ने हमले की जिम्मेदारी ली.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को गाजा पट्टी में सीजफायर के उल्लंघन के लिए हमास को दोषी ठहराया. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह बंधकों की रिहाई के संबंध में किए गए अपने वादे से मुकर गया है. दुबई में COP28 में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि हमास ने यरूशलेम में एक क्रूर आतंकवादी हमला किया. उनका इशारा गुरुवार को यरूशलम में एक बस स्टॉप पर फिलिस्तीनी बंदूकधारियों द्वारा किए गए गोलीबारी हमले की ओर था, जिसमें तीन लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए. बाद में एक बयान में हमास ने हमले की जिम्मेदारी ली.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हमास ने शुक्रवार को इजरायल पर रॉकेट दागे. इजरायली सेना ने गाजा पट्टी से दक्षिणी तटीय शहर अशदोद में सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर लगभग 50 रॉकेट दागे जाने का भी उल्लेख किया है.
इस बीच, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गाजा में घिरे क्षेत्र में लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद से 400 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमला करके हमास के सीजफायर के उल्लंघन का जवाब दिया.
रॉयटर्स ने बताया कि अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने ब्लिंकन की बात दोहराते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका विराम को फिर से लागू करने के प्रयासों पर इजरायल और मध्यस्थ मिस्र व कतर के साथ बातचीत जारी रखेगा. गाजा में इजरायल-हमास के बीच युद्ध विराम में एक प्रमुख मध्यस्थ रहे कतर ने कहा है कि युद्ध विराम बहाल करने के प्रयास अभी भी चल रहे हैं. हालांकि, गाजा में ताजा इजरायली हमलों से मामला जटिल हो सकता है.
तीन दिन पहले इजरायल की यात्रा करने वाले एंटनी ब्लिंकन ने दुबई में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका का ध्यान उन बंधकों की रिहाई पर है जो अभी भी गाजा में हमास की कैद में हैं. वे बंधकों को घर पहुंचाने के लिए सब कुछ करने के लिए दृढ़ हैं, जिसमें सात दिनों तक चली प्रक्रिया को अपनाना भी शामिल है. हमारे पास सात दिनों का ठहराव था. सात दिनों तक लोग घर आए और अपने परिवारों से मिले.
हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री ने 7 अक्टूबर जैसी घटना फिर कभी न हो, इसे सुनिश्चित करने के प्रयासों में इजरायल के प्रति अपने समर्थन को दोहराया. उन्होंने कहा, "हम ऐसा करने की अनिवार्यता के बारे में भी बहुत स्पष्ट हैं जो नागरिकों की सुरक्षा पर एक प्रीमियम डालता है और यह सुनिश्चित करता है कि मानवीय सहायता उन लोगों को मिले जिन्हें इसकी आवश्यकता है. इसलिए हमारा ध्यान इसी पर है."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











