
इजरायल के वार से कराह रहे लेबनान ने अमेरिका से मांगी मदद, नसरल्लाह की उस 'ख्वाहिश' पर कही ये बात
AajTak
हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के करीब 5 दिन बाद लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बौ हबीब ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हमें मदद चाहिए. अमेरिका सीजफायर में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत के करीब 5 दिन बाद लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बौ हबीब ने अमेरिका से मदद की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. हमें मदद चाहिए. अमेरिका सीजफायर में बड़ी भूमिका निभा सकता है. इस दौरान हबीब ने ये भी बताया कि हसन नसरल्लाह ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक 21 दिन की सीजफायर पर सहमति जताई थी, लेकिन उसके बाद हवाई हमले में उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि इस अस्थायी सीजफायर की मांग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अन्य सहयोगियों द्वारा UN जनरल असेंबली की बैठक के दौरान मांगी गई थी. दरअसल, सीजफायर की मांग उस समय उठी थी जब हिजबुल्लाह ने इजरायल पर पेजर और वॉकी-टॉकी के कई विस्फोटों का आरोप लगाया था.
हबीब ने कहा, 'हमने पूरी तरह से सीजफायर पर सहमति दी थी. लेबनान ने सीजफायर पर सहमति जताई. हमने इस फैसले के बारे में अमेरिका और फ्रांस को भी बताया था.' हबीब के अनुसार, व्हाइट हाउस के सीनियर सलाहकार अमोस होकस्टीन सीजफायर सौदे की बातचीत के लिए लेबनान जाने वाले थे. लेकिन इसी बीच नसरल्लाह की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: ईरान, गाजा, लेबनान और यमन- चौतरफा दुश्मनों से भिड़ा हुआ है Israel, मिडिल ईस्ट में कौन से देश साथी?
बता दें कि नसरल्लाह की हत्या 27 सितंबर को कर दी गई थी. इजरायली हमले ने इसकी पुष्टि की थी, जिसके बाद हिजबुल्लाह ने भी नसरल्लाह की मौत की पुष्टि कर दी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, नसरल्लाह की मौत से एक दिन पहले, अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, यूएई, यूके और कतर द्वारा एक संयुक्त बयान जारी किया गया था, जिसमें 21 दिन की सीजफायर की मांग की गई थी. हालांकि, नेतन्याहू ने इस सौदे को अस्वीकार कर दिया और कहा कि इजरायल कार्रवाई जारी रखेगा.
'हमें अमेरिका के मदद की जरूरत'

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









