
इजरायल के खिलाफ ईरान न करे कोई हिमाकत, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में उतारे क्रूजर, डिस्ट्रॉयर और फाइटर स्क्वाड्रन
AajTak
कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और फाइटर स्क्वाड्रन के अलावा, अमेरिका ने मध्य पूर्व और भूमध्य सागर में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस डिस्ट्रॉयर और क्रूजर भेजे हैं. गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से मध्य पूर्व में अमेरिका की यह सबसे बड़ी सैन्य लामबंदी है.
हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या के बाद ईरान ने इजरायल को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. ईरान और उसके समर्थन वाले हिजबुल्लाह और हूती जैसे सशस्त्र मिलिशिया समूहों से इजरायल को संभावित खतरों के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है. पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) ने इजरायल पर ईरान के संभावित जवाबी हमलों के खिलाफ एहतियात के तौर पर क्षेत्र में एक कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (विमान वाहक पोत), एक फाइटर जेट स्क्वाड्रन, क्रूजर, डिस्ट्रॉयर समेत अतिरिक्त युद्धपोतों की तैनाती की है.
गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से मध्य पूर्व में अमेरिका की यह सबसे बड़ी सैन्य लामबंदी है. पेंटागन ने शुरू में क्षेत्रीय आतंकवादी समूहों की निगरानी और उनके हमलों का जवाब देने के लिए दो कैरियर स्ट्राइक ग्रुप तैनात किए थे. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर जॉन किर्बी ने तैयारियों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सीएनएन से कहा, 'हम सिर्फ यह मानकर नहीं चल सकते कि हम भी संभावित रूप से उस तरह के हमले का शिकार हो सकते हैं, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमने क्षेत्र में सही संसाधनों की तैनाती की है और जरूरी क्षमताएं हासिल की हैं.'
अलर्ट पर अमेरिकी मिसाइल डिफेंस फोर्स
कैरियर स्ट्राइक ग्रुप और फाइटर स्क्वाड्रन के अलावा, अमेरिका ने मध्य पूर्व और भूमध्य सागर में बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम से लैस डिस्ट्रॉयर और क्रूजर भेजे हैं. इसमें शामिल युद्धपोतों के बारे में खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन दो अमेरिकी डिस्ट्रॉयर इस साल अप्रैल में इजरायल के खिलाफ ईरानी मिसाइल हमले को रोकने में शामिल रहे थे. पेंटागन ने आश्वासन दिया कि मिसाइल डिफेंस फोर्स को अलर्ट पर रखा गया है. यह फैसला इजरायल की रक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को दिखाता है. पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने कूटनीतिक समाधान और युद्धविराम वार्ता के महत्व पर जोर देते हुए संघर्ष की स्थिति से बचने की अमेरिकी इच्छा दोहराई.
इस्माइल हानिया की हत्या से बढ़ा तनाव सबरीना सिंह ने कहा, 'डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने इजरायल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीति में बदलाव का आदेश दिया है. मध्य पूर्व में कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की उपस्थिति बनाए रखने के लिए, उन्होंने वर्तमान में सेंट्रेल कमांड एरिया में तैनात यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की जगह यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की तैनाती का निर्देश दिया है.' गाजा और लेबनान-इजरायल सीमा पर चल रहे संघर्ष के बीच, हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हानिया और हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर फउद शुकर की हत्या के बाद इजरायल और ईरान के बीच तनाव बरकरार है. ईरान ने इस्माइल हानिया की हत्या का प्रतिशोध लेने की कसम खाई है.
ईरान ने इजरायल को दी बदले की धमकी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









