
इजरायल के एक दावे से मची इस्लामिक दुनिया में खलबली, सऊदी को आना पड़ा सामने
AajTak
सऊदी अरब और इजरायल के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं और दोनों देशों के बीच फिलिस्तीन के मुद्दे को लेकर तनाव है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सऊदी अरब के मंत्री अपने इजरायली समकक्ष से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद अब सऊदी अरब ने अपनी सफाई दी है.
इजरायल-हमास युद्ध के बीच सऊदी अरब पर फिलिस्तीनियों का समर्थन करने का भारी दबाव है. गाजा में इजरायल की जंग से जो तबाही मची है, उसे लेकर इस्लामिक देशों में आक्रोश है. इसी बीच एक वायरल वीडियो ने सऊदी किंगडम की परेशानियां बढ़ा दी हैं. वायरल वीडियो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में चल रहे विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्रीस्तरीय कॉन्फ्रेंस का है जिसमें सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री माजिद बिन अब्दुल्ला अल-कसाबी अपने इजरायली समकक्ष से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. जब यह वीडियो वायरल हुआ तो इस्लामिक दुनिया को चिंता सताने लगी कि क्या सऊदी अरब इजरायल के साथ अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार कर रहा है.
हालांकि, इस बहस के शुरू होने से पहले ही सऊदी अरब ने सफाई पेश कर दी. सऊदी ने इस बात से ही इनकार कर दिया है कि उसके मंत्री ने अपने इजरायली समकक्ष से मुलाकात की है.
सऊदी अरब की सरकारी प्रेस एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी ने एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से लिखा है कि सऊदी अरब के मंत्री अपने नाइजीरियाई समकक्ष के साथ खड़े थे और तभी एक अनजान शख्स उनके पास आया और उनका अभिवादन किया. सऊदी अधिकारी का कहना है कि वाणिज्य मंत्री को पता नहीं था कि वो जिससे हाथ मिला रहे हैं, वो वास्तव में है कौन.
सऊदी अधिकारी के हवाले से सऊदी की एजेंसी ने लिखा, 'बाद में शख्स ने खुद को इजरायली सरकार में वाणिज्य मंत्री बताया.'
मुलाकात को लेकर इजरायल के मंत्री ने क्या कहा?
इजरायल के वाणिज्य मंत्री नीर बरकत ने सोमवार को इस मुलाकात की जानकारी दी है. उनके कार्यालय की तरफ से कहा गया कि अगर दोनों देश साथ मिलकर काम करें तो इतिहास बना सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







