
इजरायल की सड़कों पर उमड़ा लोगों का हुजूम, उड़ानें ठप्प, क्या कदम पीछे खींचेंगे PM नेतन्याहू?
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के न्यायिक सुधारों के खिलाफ इजरायल में हजारों लोग सड़कों पर हैं. उनके एक मंत्री के इस्तीफे के बाद से प्रदर्शन और तेज हुए हैं. हालांकि, स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि नेतन्याहू अपने कदम पीछे खींच सकते हैं.
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ वहां की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. नेतन्याहू ने अपनी सरकार के रक्षा मंत्री योआव गैलंट को पद से बर्खास्त कर दिया, जिसके बाद से देशव्यापी प्रदर्शनों में और तेजी आई है. योआव ने नेतन्याहू के न्याय व्यवस्था से जुड़े बदलावों का विरोध किया था, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया.
प्रदर्शनकारी यरूशलम में नेतन्याहू के आवास के बाहर भी पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है.
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी ठप्प
इजरायल के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन हिसाद्रुत ने नेतन्याहू के न्यायिक बदलावों से बेहद नाराज है और उसने देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. इस कारण इजरायल के तेल अवीव स्थित बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ाने भी ठप्प हो गई हैं. बताया जा रहा है कि इस हड़ताल को अब इजरायल के मेडिकल एसोसिएशन और स्थानीय प्रशासन के महासंघ ने भी अपना समर्थन दिया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया भर के इजरायली दूतावासों को भी एक पत्र भेजकर कहा गया है कि देश और विदेश में विदेश मंत्रालय की गतिविधियां आपातकालीन सेवाओं तक सीमित रहेंगी.
सुरक्षा मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











