
'इजरायली सेना ने उनकी गाड़ी...', भारत के पूर्व कर्नल की मौत पर फिलिस्तीनी PM की पीएम मोदी और जयशंकर को चिट्ठी
AajTak
गाजा में चल रहे इजरायल के युद्ध में भारतीय सेना में कर्नल रहे वैभव अनिल काले की मौत हो गई थी. वो संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के रूप में वहां काम कर रहे थे. अब इस संबंध में फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर को चिट्ठी लिखी है.
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते गाजा में पूर्व भारतीय सेना अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले की मौत के लिए इजरायल के रक्षा बल (आईडीएफ) जिम्मेदार थे. 16 मई को लिखे पत्र में पीएम मुस्तफा ने गाजा में चल रहे इजरायली हमले को 'नरसंहार का युद्ध' बताया. उन्होंने लिखा कि लोगों की जान बचाने और रक्तपात को रोकने के लिए गाजा में तत्काल युद्धविराम की जरूरत है.
पीएम मोदी को लिखे पत्र में फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मुस्तफा ने लिखा, 'मैं इजरायली सेना के द्वारा भारतीय अधिकारी वैभव अनिल काले की दुखद हत्या पर अपनी गहरी संवेदना जताना चाहता हूं. काले गाजा में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे और राफा में वो संयुक्त राष्ट्र की साइन वाली गाड़ी से जा रहे थे जिस पर हमला कर उन्हें मार दिया गया. ऐसे कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार, दोस्तों सहकर्मियों और पूरे भारत के साथ हैं.'
कर्नल काले भारतीय सेना से दो साल पहले सेवानिवृत हुए थे और संयुक्त राष्ट्र सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विभाग (DSS) में गाजा में पिछले दो महीनों से काम कर रहे थे. 13 मई को गाजा में उनके संयुक्त राष्ट्र की साइन वाली गाड़ी पर हमला हुआ जिसमें उनकी मौत हो गई थी. कर्नल की मौत ने गाजा में चल रहे संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता को और बढ़ा दिया है और तत्काल युद्धविराम, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की मांग की जा रही है.
फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री ने भी पत्र में भारत समेत अन्य स्टेकहोल्डर के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके अपनाने का आग्रह किया.
उन्होंने पत्र में लिखा, 'भारतीय अधिकारी की मौत हमें याद दिलाती है कि लोगों के जीवन को बचाने और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ इजरायल के नरसंहार, युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए तत्काल युद्धविराम की जरूरत है.'
फिलिस्तीनी पीएम ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखे पत्र में क्या कहा?

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










