
इजरायली सेना का अब सीरिया में ग्राउंड आपरेशन, ईरान से जुड़े टेरर ऑपरेटिव को पकड़ा
AajTak
पिछले साल अक्टूबर से, इजरायल ने सीरिया में कई हवाई हमले किए हैं और लेबनान स्थित मिलिशिया संगठन हिज्बुल्लाह के सदस्यों और ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया है. बता दें कि ईरान हिजबुल्लाह और सीरिया का करीबी सहयोगी है. लेकिन इजरायल की ओर से अब तक सीरिया में कोई जमीनी हमला नहीं हुआ था.
इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने सीरिया में ग्राउंड ऑपरेशन चलाया और एक सीरियाई नागरिक को पकड़ा है, जो कथित तौर पर ईरानी नेटवर्क में शामिल था. पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के बाद मध्य पूर्व में संघर्ष शुरू हुआ था. इजरायल ने हमास का खात्मा करने के लिए गाजा में और हिज्बुल्लाह का अंत करने के लिए लेबनान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाया. यह पहली बार है जब इजरायल ने सीरिया में ग्राउंड ऑपरेशन की घोषणा की है.
हालांकि, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक सीरियाई सरकार ने इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है. पिछले साल अक्टूबर से, इजरायल ने सीरिया में कई हवाई हमले किए हैं और लेबनान स्थित मिलिशिया संगठन हिज्बुल्लाह के सदस्यों और ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाया है. बता दें कि ईरान हिजबुल्लाह और सीरिया का करीबी सहयोगी है. लेकिन इजरायल की ओर से अब तक सीरिया में कोई जमीनी हमला नहीं हुआ था.
During an intelligence-based, special IDF operation, IDF soldiers detained an Iranian terror network operative in Syria named Ali Soleiman al-Assi. Al-Assi, a Syrian citizen who lives in the area of Saida in southern Syria, was under IDF surveillance and was found to be a… pic.twitter.com/Q2yAGIliiC
सीरिया में इजरायली हमला तब हुआ है, जब उसने लेबनान में हिज्बुल्लाह लीडरशिप, इंफ्रास्ट्रक्च और फाइनेंशियल रूट को निशाना बनाते हुए हवाई हमले जारी रखे हैं और ग्राउंड ऑपरेशन भी चला रहा है. इजरायली सेना ने पकड़े गए सीरियाई नागरिक की पहचान अल-अस्सी के रूप में की है, लेकिन यह नहीं बताया कि उसे सीरिया में कब और कहां से पकड़ा गया. आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,'अल-अस्सी एक सीरियाई नागरिक है, जो दक्षिणी सीरिया के सईदा क्षेत्र में रहता है. उसकी गतिविधियों पर हम नजर बनाए हुए थे और वह टेरर ऑपरेटिव निकला. वह ईरानी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और भविष्य की आतंकी गतिविधियों के लिए इजरायली के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रहा था.'
आईडीएफ ने बताया कि अल-अस्सी को पूछताछ के लिए सीरिया से पकड़कर इजरायल लाया गया है. आईडीएफ ने एक्स पर हिरासत में लिए गए सीरियाई नागरिक अल-अस्सी का एक वीडियो अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, 'हमारे ग्राउंड ऑपरेशन ने भविष्य के हमले को रोक दिया और गोलान हाइट्स के पास स्थित ईरानी आतंकवादी नेटवर्क कैसे काम करता है, उनके तरीकों का खुलासा किया. आगे की जांच के लिए अल-अस्सी को एजेंसियों के पास भेज दिया गया है. यह वीडियो फुटेज अल-अस्सी से पूछताछ के दौरान का है.'

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









