
इजरायली पुलिस के साथ झड़प में एक फिलिस्तीनी की मौत, 40 से अधिक घायल
AajTak
इज़राइली पुलिस ने कहा कि दंगाइयों ने अल-अक्सा के नीचे पवित्र यहूदी स्थल के पश्चिमी दीवार की ओर पथराव किया. पुलिस ने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि हालातों पर काबू पा लिया गया है.
इजरायली पुलिस के साथ झड़प में फिलिस्तीनी की मौत हो गई. फिलिस्तीनी सरकार की ओर से इसका दावा किया गया है. दरअसल, शुक्रवार को विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब फिलिस्तीनियों की ओर से यरुशलम स्थित पवित्र स्थल पर पत्थर फेंके गए. इसके बाद इजरायली पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं. इजरायली पुलिस का कहना है कि अल-अक्सा मस्जिद परिसर के अंदर फिलिस्तीनियों ने भारी सुरक्षा वाले गेट की ओर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. जिस ओर पत्थर फेंका गया है, वहां यहूदी प्रार्थना करते हैं. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद फिलिस्तीनियों की पुलिस से झड़प हो गई. करीब एक घंटे बाद हालातों पर काबू पा लिया गया.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से दो को पत्थर फेंकने और एक को भीड़ को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वहीं, फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट इमरजेंसी सर्विसेज की ओर से जानकारी दी गई कि झड़प में 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 22 को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बता दें कि अल-अक्सा मस्जिद इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल है. यह एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है जो यहूदियों के लिए सबसे पवित्र स्थल है. यहां लंबे समय से इजरायल-फिलिस्तीनी के बीच संघर्ष होता रहा है.
पिछले कुछ दिनों में कई बार इजरायली पुलिस और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प हुई है. इजरायल के अधिकारियों ने गाजा पर शासन कर रहे हमास के आतंकवादी समूह पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया.
2021 में भी रमजान के दौरान हुई थी हिंसा

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







