
इंसानों का खून पीती है ये महिला, अपनी अजीब आदत को लेकर बोली- लोगों की परवाह नहीं
AajTak
महिला का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि मैं कभी रुकूंगी. मैं खुद को वैंपायर नहीं मानती लेकिन लोग खून पीने की आदत के चलते इसी नाम से पुकारते हैं. महिला ने एक शो में अपनी इस आदत के बारे में बताया था.
इस महिला का कहना है कि वो इंसानों का खून पीना कभी भी बंद नहीं करेगी. वो 40 साल की है और पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट है. महिला का नाम मिशेल है. उसने अपनी अजीबो गरीब आदतों के बारे में बताया है. मिशेल ने साल 2013 में 'माय स्ट्रेंज एडिक्शन' नाम के शो में अपनी आदतों पर बात की थी. उसने कहा था कि वो गाय से लेकर सुअर तक का खून पीती है. कई बार दिन एक लीटर खून भी पी जाती है. कई बार वो खून को कॉफी में मिलाकर पीती है. एक दशक से भी पहले तक मिशेल को अपनी इस डाइट से काफी प्यार था और उसने सोच लिया था कि इसे जल्दी खत्म नहीं करेगी.
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, मिशेल का कहना है कि वो खुद को वैंपायर नहीं मानती है. उसने टीनेजर रहते ये सब शुरू किया था. अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली मिशेल कहती है, 'मैं आज भी हर रोज खून पीती हूं. अभी भी मैं इंसान के खून को प्राथमिकता देती हूं लेकिन भरोसेमंद तरीके से इसे हासिल करना बहुत मुश्किल है. जब से मैंने वो एपिसोड किया है, तब से अमेरिका में बहुत सी चीजें हुई हैं, जिससे इंसान का खून पीना और भी मुश्किल हो गया है. मुझे नहीं लगता कि मैं कभी रुकूंगी.' मिशेल का कहना है कि वो खुद को वैंपायर नहीं मानती लेकिन लोग उसकी खून पीने की आदत के चलते उसे इसी नाम से पुकारते हैं. मिशेल कहती है कि भले ही लोग ऐसा व्यवहार करें कि उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वो सच नहीं कहते. उसका कहना है, 'मुझे लगता है कि समाज आपको बेवकूफ बनाएगा. भले ही वो इस पर स्वीकृति दिखाए, फिर भी ये गलत समझी गई बातों के प्रति बहुत ही आलोचनात्मक रवैया रखता है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










