
इंग्लैंड टेस्ट से पहले बुमराह का IPL खेलना बड़ी गलती? पूर्व कोच ने BCCI पर उठाए सवाल
AajTak
जसप्रीत बुमराह पिछले वर्ष भारत के सबसे ज्यादा ओवरवर्क गेंदबाज रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट सीरीज से पहले उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो गए हैं. पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण का मानना है कि BCCI को बुमराह को IPL 2025 से आराम देना चाहिए था. इस फैसले ने वर्कलोड मैनेजमेंट पर नई बहस छेड़ दी है.
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं. पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा कि बुमराह को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2025 से दूर रहना चाहिए था. उनका मानना है कि तेज गेंदबाजो का करियर लगातार क्रिकेट खेलने से छोटा हो सकता है, इसलिए उन्हें आराम देकर बड़ी सीरीज के लिए तैयार करना जरूरी है.
क्या तेज गेंदबाज सभी फॉर्मेट खेल सकते हैं? भरत अरुण ने एक कार्यक्रम में कहा कि बल्लेबाज और स्पिनर लगातार सभी फॉर्मेट खेल सकते हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों पर यह बोझ भारी पड़ता है. बुमराह पिछले वर्ष भारत के सबसे ज्यादा ओवरवर्क गेंदबाज रहे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में पीठ की चोट के कारण तीन महीने बाहर रहे.
यह भी पढ़ें: ना बुमराह ना अर्शदीप... भारत के इस गेंदबाज ने किया पाकिस्तान की नाक में दम, T20 में बदल जाते हैं तेवर
क्या बुमराह को IPL छोड़ना चाहिए था? अरुण का मानना है कि अगर बुमराह को आईपीएल से आराम दिया जाता, तो वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट खेल सकते थे. उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को बीसीसीआई द्वारा उचित मुआवजा दिया जा सकता है और उन्हें खास तौर पर बताया जा सकता है कि किन पहलुओं पर काम करना है.
IPL 2025 और इंग्लैंड सीरीज में प्रदर्शन बुमराह ने इस साल मुंबई इंडियंस के लिए 12 मैचों में 18 विकेट लिए. वहीं, इंग्लैंड दौरे पर वह सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेल पाए. जहां उन्होंने14 विकेट झटके, जिनमें 2 बार पांच-पांच विकेट शामिल रहे. दिलचस्प बात यह रही कि भारत के जिन टेस्ट मैचों में बुमराह नहीं खेले, वहीं टीम को जीत मिली.
यह भी पढ़ें: 3 मैच ही काफी! जसप्रीत बुमराह को मिला इस भारतीय तेज गेंदबाज का सपोर्ट, वर्कलोड मैनेजमेंट को बताया जायज

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










