
'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?', जब Chandrayaan-3 ने पूछा
AajTak
Chandrayaan-3 ने पृथ्वी वालों से कहा कि मैं चांद के ऑर्बिट में हूं. फोटो भेजूं क्या? ताकि मैं उन्हें जलन महसूस करा सकूं. चंद्रयान-3 किसे जलाना चाहता है? ये बात तो स्पष्ट तौर पर नहीं कही उसने. लेकिन यह तय है कि भारत की उपलब्धि से कई देश और उनकी स्पेस एजेंसियां जल जाएंगे. आज ही चंद्रयान-3 चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में जाएगा.
'आ गया हूं चांद के ऑर्बिट में, फोटो भेजूं क्या?'... ये पूछा है Chandrayaan-3 ने. चंद्रयान ने ये सवाल एक ट्वीट करके पूछा है. ट्वीट को अब तक 1600 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है. 10 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं. 86 बार कोट किया गया है. 37 बार बुकमार्क किया गया है. इसके अलावा इसे 1.68 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
ट्वीट में लिखा है Hey earthlings! I'm in the lunar orbit. @isro, could you please allow me to post some pictures? So that I can make them feel jealous!
यानी... हे पृथ्वीवासियों! मैं चंद्रमा की कक्षा में हूं. @isro, क्या आप कृपया मुझे कुछ तस्वीरें पोस्ट करने की अनुमति दे सकते हैं? ताकि मैं उन्हें जलन महसूस करा सकूं!
Hey earthlings! I'm in the lunar orbit. @isro, could you please allow me to post some pictures? So that I can make them feel jealous! pic.twitter.com/ly3ZGTook0
चंद्रयान-3 चंद्रमा की तस्वीरों के जरिए किसे जलाना चाहता है यह बात स्पष्ट नहीं है लेकिन इशारा जरूर है. दुनियाभर के नजर भारत के इस मून मिशन पर लगी है. अमेरिका, रूस, यूरोपीय देश, चीन, जापान सब बिना पलकें झुकाएं भारत और इसरो की ओर देख रहे हैं. इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब ये मिशन सफल होगा. हो सकता है कुछ को भारत और इसरो की यह सफलता रास न आ रही हो. शायद उन्हें ही जलाने की बात चंद्रयान-3 कर रहा हो.
धरती से चांद के सफर पर भारत, देखें चंद्रयान-3 मिशन की फुल कवरेज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










