
आसान नहीं ये जमीनी लड़ाई.. हमास का 'चक्रव्यूह' तोड़ पाएगी गाजा में घुसी नेतन्याहू की सेना?
AajTak
22 दिनों से इजरायल आसमान से गाजा पर बमों की बारिश कर रहा है, लेकिन नेतन्याहू की सेना अब एक कदम और आगे बढ़ गई है. इजरायली सेना अब जमीन के रास्ते गाजा में घुस गई है. गाजा के भीतर टैक गरज रहे हैं. लगातार भारी बमबारी की जा रही है. इजरायली वायुसेना गाजा में सुरंगों और अहम इमारतों पर हमले कर रही है.IDF ने ठान लिया है कि वो हमास को खत्म करके ही मानेगा.
इजरायल-हमास की जंग पर इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. इस युद्ध ने पूरी दुनिया को 2 गुटों में बांट दिया है. पिछले 22 दिन से इजरायली सेना गाजा पर लगातार हमले कर रही है. लिहाजा गाजा पट्टी में हालात बद से बदतकर होते जा रहे हैं. अब सवाल ये है कि आखिर युद्ध किस दिशा में जा रहा है. सबसे पहले बात करते हैं गाजा में हो रहे इजरायल के धमाकों की. जहां इजरायल की सेना गाजा में जमीन के रास्ते एंट्री ले चुकी है. इजरायल के ताकतवर टैंक हमास के ठिकानों को टारगेट कर रहे हैं. छोटी-छोटी सर्जिकल स्ट्राइक की जा रही है.
गाजा में बमों की आग और धुआं रह रहकर गाजा के शहरों के सन्नाटे को चीर रहा है. हर तरफ से चीत्कार उठ रही है. दिन-रात, सुबह-शाम गाजा पर बम गिर रहे हैं. तबाही का ऐसा मंजर दुनिया ने हाल के सालों में शायद ही देखा हो. जंग के 22वें दिन ये तबाही और गहरी और वीभत्स हो गई है. गाजा की तबाही का आलम कुछ ऐसा है कि यहां 40 फीसदी इमारतें जमींदोज हो चुकी है. हर तरफ गिरी इमारतों का मलबा है. पानी-बिजली-इंटरनेट सब कुछ कट चुका है. इन तबाह इमारतों के बीच लोग जान की गुहार लगा रहे हैं. दूसरी ओर इजरायल थमता हुआ नहीं दिख रहा.
हमलों की रोज नई किश्त जारी हो रही है. 24 घंटे में इजरायल ने हमास के 250 ठिकानों पर बमबारी की है. इजरायल के मरकावा टैंक लगातार गाजा पट्टी की सीमा में दाखिल हो रहे हैं. फैंसिंग को तोड़कर ये टैंक लगाातार गाजा में जा रहे हैं. ये फाइनल अटैक की तैयारी है. 2 शहरों पर इजरायल की सेना ने जमीनी हमले किए गए हैं. ये शहर हैं बैत हानून और अल बुरेजी.
वेस्ट गाजा सिटी में 100 लोगों की हत्या का दावा
IDF प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने कहा कि शुक्रवार रात IDF ने उत्तरी गाजा पट्टी के क्षेत्र में प्रवेश किया और जमीन पर गतिविधि बढ़ा दी. इस गतिविधि में पैदल सेना, इंजीनियरिंग, तोपखाने की सेनाएं भाग ले रही हैं, जो भारी गोलाबारी के साथ हैं. ऑपरेशन का विस्तार युद्ध के सभी लक्ष्यों को पूरा करता है. हमलों में इजरायल व्हाइट फॉस्फोरस बमों का इस्तेमाल कर रहा है. इससे हमास भी दहल गया है. वेस्ट गाजा सिटी में इजरायल के ताजा हमलों में 100 लोगों के मरने की दावा किया गया है. इजरायल के मरकाव टैंक गाजा पट्टी में हर तरफ तबाही मचा रहे हैं. अभी तक की रणनीति ये है कि इजरायल छोटे-छोटे जमीनी हमले करके हमास की कमर तोड़ रहा है.
तीन मोर्चों पर जंग लड़ रहा है इजरायल

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











