
आसमान से टूटकर गिरने लगेंगे तारे... नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, 2025 का होगा ऐसा अंत
AajTak
जैसे-जैसे 2025 नजदीक आ रहा है. नास्त्रेदमस के लेख उन लोगों को विचलित कर रहे हैं जो उनका अध्ययन करते हैं. शायद उनकी कविताओं में सबसे अधिक डराने वाला विषय युद्ध को लेकर की गई भविष्यवाणियां हैं.
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां 2025 के लिए भयावह साबित हो सकती है. उनकी भविष्यवाणियों और लेखों की व्याख्या करने वाले लोगों ने मौजूदा समय में दुनियाभर में हो रहे संघर्ष और घटनाओं को संभावित परमाणु युद्ध, आपदा और महामारी से जोड़ कर देख रहे हैं. इनका मानना है कि साल का अंत कुछ ऐसी घटनाओं के साथ होने वाला है.
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, नास्त्रेदमस की एक कविता के अंश में तारों और रक्त से सने पवित्र स्थानों के बीच मार्स के शासन का उल्लेख है. जिसे आधुनिक व्याख्याकारों ने तीसरे विश्व युद्ध की संभावना से जोड़ा है।
वैश्विक संघर्षों का 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा खतरा अटलांटिक काउंसिल और रैंड कॉर्पोरेशन के सर्वेक्षणों का अनुमान है कि 2026 तक बड़े वैश्विक संघर्ष का खतरा 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा. ताइवान जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव , यूक्रेन में चल रहा युद्ध तथा नाटो और रूस के बीच टकराव ऐसे भविष्यवाणियों को को बल देते हैं.
मंगल ग्रह से जोड़कर की है भविष्यवाणी नास्त्रेदमस ने लिखा है कि जब मंगल ग्रह तारों के बीच अपना रास्ता बनाएगा, तो इंसानी खून से पृथ्वी के पवित्र स्थान सन जाएंगे. पूर्वी दिशा से तीन आग की लपटें प्रज्वलित होंगी, जबकि पश्चिमी अपना प्रकाश खो देगी.
एशिया से उभरेंगी शक्तियां इन कथनी को पूर्व में उभरती शक्तियों से जोड़ा गया है, जबकि पश्चिम द्वारा 'चुप्पी में अपना प्रकाश खोना' को पश्चिमी प्रभाव और स्थिरता में गिरावट के रूप में विश्लेषित किया गया है.
परमाणु बम विस्फोट या क्षुद्र ग्रह के टकराने की आशंका फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने नए युद्धों, महामारियों और आकाश से गिरने वाले एक ब्रह्मांडीय आग के गोले की भी भविष्यवाणी की थी, जिसके बारे में कुछ लोगों का मानना है कि वह एक क्षुद्रग्रह या परमाणु बम हो सकता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










