
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ABP News
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं. फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो. अब वो अपने पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं.
पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में चल रही विवादों की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं. एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती हैं. कई बार तो उन पर महिलाओं के संग अभद्र व्यवहार करने तक का आरोप लग चुका है.
लेकिन, इन सब से परे पवन सिंह की लाइफ में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख वो आज तक मनाते हैं. हाल ही में पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी को याद किया है. साथ ही उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है. पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह को उनकी डेथ एनिवर्सरी पर याद किया है.
नीलम ने कर लिया था सुसाइड
एक्टर ने अपनी दिवंगत वाइफ की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा,'आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा.' मालूम हो पवन सिंह ने नीलम के संग 2014 में शादी की थी. शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया. नीलम की मौत के बाद पवन सिंह पर तरह-तरह के इल्जाम लगे थे.













