
'आतंक का केंद्र, लादेन को इमरान बताते हैं शहीद', UN में पाकिस्तान को भारत ने फिर लगाई लताड़
AajTak
भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कहा है कि यूं तो यूएन में पाकिस्तान शांति और सुरक्षा की बात करता है, लेकिन उनके प्रधानमंत्री इमरान खान वैश्विक आतंकवादी आसोमा बिन लादेन को शहीदों के रूप में महिमामंडित करते हैं.
आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान दुनियाभर में कुख्यात है. भारत समेत कई देश पाकिस्तान को समय-समय पर आतंक के मसले पर लताड़ लगाते रहते हैं. हाल ही में यूनाइटेड नेशन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिना नाम लिए फटकार लगाए जाने के बाद एक बार फिर से भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है. यूनाइटेड नेशन में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए कहा है कि यूं तो यूएन में पाकिस्तान शांति और सुरक्षा की बात करता है, लेकिन उनके प्रधानमंत्री इमरान खान वैश्विक आतंकवादी आसोमा बिन लादेन को शहीदों के रूप में महिमामंडित करते हैं. बता दें कि पिछले साल अल-कायदा के कुख्यात आतंकी ओसामा को इमरान खान ने शहीद बता दिया था, जिसके बाद पूरी दुनिया में उनकी थू-थू हुई थी. Pakistan permanent representative talks about peace, security here, while his PM glorifies global terrorists like Osama Bin Laden as martyrs: India in its Right of Reply at the 1st committee (Disarmament and International Security issues) General Debate pic.twitter.com/Z2Pn6X16t3

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









