
आतंकी निज्जर के लिए कनाडा की संसद में एक मिनट का मौन, अब भारत भी देगा माकूल जवाब, '1985 बमबारी' के मृतकों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
AajTak
सालभर पहले कनाडा के सरे में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये घटना ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारे के बाहर हुई थी. निज्जर हत्याकांड में कनाडा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे. निज्जर की मौत को एक साल पूरा हो गया है. मंगलवार को कनाडा की संसद में उसकी बरसी मनाई गई. अब भारत भी कनाडा को जवाब देगा.
कनाडा में मंगलवार को संसद में आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा गया है. इस बीच, भारत ने भी कनाडा को माकूल जवाब देने का ऐलान कर दिया है. अब भारत भी कनाडा को उसी अंदाज में जवाब देने जा रहा है. रविवार (23 जून) को कनिष्क बम धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी.
दरअसल, सालभर पहले कनाडा के सरे में निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये घटना ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारे के बाहर हुई थी. निज्जर हत्याकांड में कनाडा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे. निज्जर की मौत को एक साल पूरा हो गया है. मंगलवार को कनाडा की संसद में उसकी बरसी मनाई गई. संसद ने हाउस ऑफ कॉमन्स में एक मिनट का मौन रखा.
इधर, भारत ने भी कनाडा को जवाब देने की तैयारी कर ली है. वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ऐलान किया है कि वो '1985 बमबारी' के मृतकों को मेमोरियल सर्विस देगा. 1985 में एयर इंडिया कनिष्क एयरक्राफ्ट पर खालिस्तानी हमला हुआ था. बमबारी में 329 लोग मारे गए थे. अब इन मृतकों के सम्मान में एक मेमोरियल सर्विस दी जाएगी. ये मेमोरियल सर्विस 23 जून की शाम 6:30 बजे स्टेनली पार्क के सेपरली प्लेग्राउंड क्षेत्र में आयोजित होगी. श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का अनुमान है.
क्या होती है मेमोरियल सर्विस
मेमोरियल सर्विस एक ऐसा समारोह है जो मारे गए लोगों के सम्मान में आयोजित किया जाता है. इस अवसर पर उन्हें याद किया जाता है और उनका सम्मान करता है. श्रद्धांजलि दी जाती है. मेमोरियल सर्विस अक्सर मौत के कुछ सप्ताह या महीनों बाद भी होती है.
भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर लिखा, भारत आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने में सबसे आगे है और इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करता है. 23 जून 2024 को एअर इंडिया 182 (कनिष्क) की उड़ान पर कायरतापूर्ण आतंकवादी बमबारी की 39वीं वर्षगांठ है. ये नागरिक उड्डयन के इतिहास में सबसे जघन्य आतंक-संबंधी हवाई आपदाओं में से एक है. इस घटना में 86 बच्चों समेत 329 निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








