
आज का दिन: कोरोना से 80% है रिकवरी रेट, फिर भी क्यों बढ़ रहा मौत का आंकड़ा?
AajTak
कोरोना की दूसरी लहर में नए केस की संख्या कम होती जा रही है. देश में एक ओर स्वास्थ्य मंत्रालय का रिकवरी रेट 80 फ़ीसदी से ज्यादा बताया जा रहा है तो उसी वक्त मौत के आंकड़ें में इतनी बढ़ोतरी क्यों देखा जा रही है?
भारत में कोरोना के आकड़ों में भले ही कमी देखने को मिली हो लेकिन मृतकों की संख्या में कमी नहीं देखी जा रही है. जिससे साफ जाहिर है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है. ऐसे में लोग मास्क लगाने को लेकर कोताही बरतते भी दिख रहें हैं, जबकि शुरू से ही मास्क को अपने ज़िन्दगी का हिस्सा बनाने की बात बार-बार कही जा रही है. कल ICMR ने अपनी एडवाइज़री जारी की है, जिसमें एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है. ICMR के एक स्टडी के मुताबिक भारत में 50 फ़ीसदी लोग ऐसे है जो बिल्कुल भी मास्क का इस्तेमाल ही नहीं करते और जो इस्तेमाल करते हैं उनमें से 64 प्रतिशत लोग बिना नाक को ढके ही मास्क लगाते हैं. इससे कोरोना का ख़तरा और बढ़ेगा क्योंकि सरकार और सिस्टम के जो फेलियर हैं सो है लेकिन जो लोगों की लापरवाही भी कम ज़िम्मेदार नहीं है कोरोना के मामले बढ़ाने में. सरकार ने है कि 7 राज्य ऐसे हैं जहाँ कोरोना के मामले 25 प्रतिशत से अधिक है, वही 22 ऐसे राज्य है जहाँ 15 प्रतिशत से अधिक मामले हैं. डॉ. हर्षवर्धन कह चुके हैं कि सरकार का लक्ष्य 25 लाख प्रतिदिन टेस्ट करने का है. टेस्टिंग से ही जुड़ी ही एक ख़बर ये भी है कि अब घर पर रहकर ही कोरोना की जांच की जा सकेगी. पुणे की मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशन कंपनी ने यह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट बनाई है. इसकी मदद से अब महज़ 2 मिनट में कोरोना टेस्ट कर सकते हैं. साथ ही इसका रिजल्ट भी हमें केवल 15 मिनट में मिल जाएगा.इस किट की उपलब्धता को लेकर कंपनी के फाउंडर सुजित जैन ने कहा है कि यह किट लगभग 7.5 लाख ऑफलाइन और ऑनलाइन फार्मेसी स्टोर पर उपलब्ध रहेगी. ICMR की एडवाइजरी में एक नए टेस्ट किट का जिक्र किया गया है. मंज़ूरी इसे मिल ही चुकी है, तो इस किट से टेस्ट कैसे होगा, कब इस टेस्ट का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और क्या चुनौतियां हो सकती हैं इस टेस्ट में?
रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



