
इंडिगो संकट पर PMO की नजर, सरकार की सख्ती पर कंपनी ने मांगी 10 दिन की मोहलत
AajTak
इंडिगो संकट के बीच सरकारी सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी को स्थिति की पूरी जानकारी दी गई है. PMO सीधे इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से संपर्क में है और उड़ानों को जल्द सामान्य करने का दबाव बढ़ा रहा है.
बीते चार-पांच दिनों से देशभर में यातायात सर्विस बुरी तरह से प्रभावित हुए. सबसे ज्यादा असर इंडिगो एयरलाइंस पर पड़ा है. इस कंपनी का हवाई सफ़र में भारतीय बाज़ार में 60 फीसदी हिस्सेदारी है. नए नियमों के आने के बाद इंडिगो की व्यवस्था चरमरा गई और सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल करना पड़ा या तो देर से चली.
सभी एयरलाइन्स का बुरा ही हाल है. लेकिन, इंडिगो क्योंकि बड़े मार्केट को कैप्चर किया है तो इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा. दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु हो या कोलकाता - सब जगह विमान रद्द किए गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरलाइन से जुड़े हालात पर विस्तृत ब्रीफिंग दी गई है. पीएमओ लगातार इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से संवाद में है और एयरलाइन को साफ संदेश दिया गया है कि उड़ान व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए.
माना जा रहा है कि एल्बर्स ने सरकार से करीब दस दिनों की मोहलत मांगी है ताकि एविएशन नेटवर्क को फिर से स्थिर किया जा सके.
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, एयरलाइन को उन मामलों में पेनल्टी भुगतनी पड़ सकती है जहां नियामकीय ढिलाई, संचालन में गड़बड़ी या यात्रियों को नुकसान जैसी बातें सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु... 11 एयरपोर्ट पर इंडिगो की 570 उड़ानें रद्द, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे यात्री

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








