
फर्जी SIM, मनी लॉन्ड्रिंग और NSA का डर... बुजुर्ग बिजनेसमैन से 23 दिनों में 1.25 करोड़ की ठगी
AajTak
ठाणे में साइबर ठगों ने कानून का ऐसा डर दिखाया कि एक 64 साल के बिज़नेसमैन ने 23 दिनों में 1.25 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए. ठगों ने खुद को डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया और नासिक पुलिस का अफसर बताकर कॉल किया और फर्जी SIM, मनी लॉन्ड्रिंग और NSA के नाम पर मानसिक दबाव बनाया.
महाराष्ट्र के ठाणे में साइबर ठगों ने डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया और नासिक पुलिस का अधिकारी बनकर एक 64 साल के सीनियर सिटिजन से 1.25 करोड़ रुपए ठग लिए. यह पूरा मामला ठाणे के नौपाड़ा इलाके से जुड़ा है. इस मामले में शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और धारा 319(2) के साथ ही इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता को 11 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच लगातार कॉल आए, जिनके जरिए उसे मानसिक दबाव में रखकर पैसे ऐंठे गए. सबसे पहले एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को मुंबई के खार इलाके में रहने वाला डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया का अधिकारी राजेश कुमार चौधरी बताया. उसने पीड़ित को बताया कि उसके नाम पर नासिक में एक SIM कार्ड जारी किया गया है.
उसके जरिए लोगों को धमकाया जा रहा है. उसे यह भी बताया गया कि इस मामले में नासिक के पंचवटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. इसके बाद साइबर अपराधियों ने नासिक पुलिस अधिकारी बनकर पीड़ित को दोबारा कॉल किए. उसे बताया गया कि उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल करके नासिक में एक बैंक अकाउंट खोला गया है, जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने में मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जा रहा है.
ठगों ने यह दावा भी किया कि इस मामले में नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. इन आरोपों और गिरफ्तारी के डर से घबराए पीड़ित को साइबर ठगों ने कई अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,25,50,280 रुपए ट्रांसफर करने के लिए मजबूर कर दिया. पुलिस ने बताया कि डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया एक ट्रिब्यूनल है. इस ट्रिब्यूनल का गठन इस साल नवंबर में किया गया था.
इसे डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 के तहत प्राइवेसी कानूनों को लागू करने, डेटा ब्रीच की शिकायतों और पर्सनल डेटा के गलत इस्तेमाल से जुड़े मामलों के लिए बनाया गया है. इसी नई व्यवस्था के नाम का इस्तेमाल कर ठगों ने भरोसा जीतने की कोशिश की है. पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट्स, बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल रिकॉर्ड के ज़रिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








